ब्यूरो संवाददाता
इटावा : मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर एक ओर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने सरकार से नौ साल पूरे होने पर नौ सवाल पूछे हैं। ये सवाल महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आय से संबंधित हैं।
पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव और शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा मोदी सरकार नौ साल में नाकाम रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा था पर आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को अपनी मांगों को लेकर लंबा आंदोलन करना पड़ा। भाजपा यूपीए की सरकार में महंगाई की बात करती थी अब तो महंगाई आसमान छू रही है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि बेरोजगारी की समस्या है। युवाओं को पढ़ने-लिखने के बाद काम नहीं मिल रहा और सरकार ने बेरोजगारी की ओर से मुंह मोड़ लिया है।
भाजपा सरकार की अन्य नीतियों पर भी सवाल उठाए गए हैं और भाजपा सरकार को विभिन्न मोर्चों पर नाकाम बताया गया है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस जनता के लिए कार्य करती है । भारतीय जनता पार्टी जुमलेबाजी करने की आदी है। बातचीत के दौरान राशिद खान कोमल सिंह कुशवाह आसिफ जादरान तथा सरवर अली मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment