ब्यूरो संवाददाता
इटावा : समाज सेवार्थ सन्क्ल्पित समस्त जायण्ट्स परिवार एवं श्री अग्रवाल सभा के संयुक्त संयोजकत्व में आज करमगन्ज स्थित शैलेश वाटिका में योगासन प्रतियोगिता का भब्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इटावा जनपद में संचालित विभिन्न योग साधना केन्द्रो के योग साधकों ने प्रात : काल प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में हर्षोल्लास पूर्वक सहभागिता की।
डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य विशेष समिति जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन ने शैलेश वाटिका में बड़ी संख्या में योग साधकों की उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि योग साधकों का उत्साह काविले तारीफ़ है। फेडरेशन अध्यक्ष श्रीमती ऊषा यादव ने निर्णायक मंडल में श्री ललित सक्सैना फेडरेशन आफीसर प्रभारी योग शिविर, योग शिक्षिका श्रीमती दीप्ति सिंघल एवं योग शिक्षिका श्रीमती रीता गुप्ता का परिचय कराते हुए योग प्रतियोगिता प्रारंभ करायी। निर्णायक मंडल के सर्व सम्मति से निर्णयानुसार कोणासन में - कुमारी अनुष्का राजौरिया, भूनमन आसन में - श्रीमती रीता यादव, गौमुखासन में - मास्टर अथक अग्रवाल, चक्रासन में- कुमारी दीपान्सी राजौरिया, शीर्षासन में- श्री सुरेश तिवारी , सूर्य नमस्कार में- श्रीमती कृष्णा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार श्रीमती सुषमा यादव एवं मास्टर कृष्णा राजौरिया को श्रेष्ठता पुरस्कार प्रदान के लिए चयनित किया गया।
योग प्रतियोगिता व्यबस्थापक बलराज गर्ग एवं श्रीमती राखी मित्तल ने बताया कि योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त एवं श्रेष्ठता पुरस्कार के लिए चयनित प्रतिभागियों को कल दिनांक २१ जून को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इटावा, अति विशिष्ट अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य विशेष समिति जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन एवं श्रीमती ऊषा यादव अध्यक्ष फेडरेशन 5 की गरिमा मय उपस्थित में अबार्ड प्रदान करके अलंकृत किया जायेगा। श्री मनोज अग्रवाल उपाध्यक्ष श्री अग्रवाल सभा ने प्रतिकूल मौसम में भी योग साधकों द्वारा शैलेश वाटिका का हाल।
कार्य क्रम के आयोजन में सक्रिय योगदान हेतु शैलेश वाटिका के मालिक श्री दिलीप सक्सैना, संजय कुमार अग्रवाल, केतन राजौरिया, यूनिट निदेशक श्रीमती आशा अवस्थी, फेडरेशन आफीसर श्रीमती संगीता अग्रवाल, फेडरेशन आफीसर श्रीमती कृष्णा शर्मा, जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली की प्रसाशनिक निदेशक श्रीमती संगीता तिवारी, सैफई के अध्यक्ष के पी सिंह शाक्य, दतावली डायमंड की अध्यक्ष श्रीमती राखी मित्तल, इटावा डायमंड के अध्यक्ष बलराज गर्ग,बरिष्ठतम योग साधिका श्रीमती कुसुम गुप्ता, जायण्ट्स ग्रुप आफ इटावा, इष्टिकापुरी रूरा, पिलुआ महावीर, इटावा सहेली, नवोदिता, के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हार्दिक आभार ब्यक्त किया। फेडरेशन आफीसर श्रीमती संगीता अग्रवाल ने बताया कि कल प्रतिकूल मौसम की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए शैलेश वाटिका के हाल में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन, बृहत योग साधना शिविर के रूप में प्रात : काल, ठीक ५ बजे से ६ बजे तक होगा। आप सभी से सादर अनुरोध है कि आप ठीक समय से आयोजन सभागार में स्थान ग्रहण करने का कष्ट करें।
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment