Skip to main content

Etawah News: उड़ीसा रेल दुर्घटना में दिवंगत लोगों को व्यापार मंडल ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: रोडवेज बस स्टैंड तिराहे पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारियों ने बालासोर उड़ीसा रेल दुर्घटना में असमय दिवंगत लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। 

Etawah News: उड़ीसा रेल दुर्घटना में दिवंगत लोगों को व्यापार मंडल ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

इस मौके पर जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा यह रेल दुर्घटना सैकड़ों परिवारों का काल बनकर आई जिसमें कई परिवार बर्बाद हो गए। मासूम बच्चों सहित दुर्घटना में जान गवाने वाले परिवार के लोग सदमे में है। श्रद्धांजलि देते हुए मृत आत्माओं को ईश्वर से शांति की प्रार्थना की एवं दुखी परिवारों को इस दुख की घड़ी में भगवान से सहन शक्ति प्रदान करने की कामना की। 

Etawah News: उड़ीसा रेल दुर्घटना में दिवंगत लोगों को व्यापार मंडल ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने कहा यह रेल दुर्घटना बहुत ही निंदनीय हैं इसकी जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री को एवं गृहमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। सैकड़ों लोगों की जान की जिम्मेदार लोग आज भी शांत हैं। इस दुर्घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। मैं भारत सरकार से मांग करता हूं इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और दोषियों को तत्काल सजा मिले। दुर्घटना में जान गंवाने वालों के लिये व्यापारियों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। 

इस मौके जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, युवा जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा ,प्रवक्ता इक़रार अहमद, इमरान शफीक खान, आमिर खान, वसीम चिश्ती, संतोष कुमार वर्मा, जहीर खान सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...