ब्यूरो संवाददाता
इटावा: शहर में शनिवार को दो घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। उपकेंद्र मैनपुरी फाटक, गुरुतेग बहादुर एवम रामलीला का इलाका इससे प्रभावित होगा।
इसकी जानकारी अवर अभियंता विनोद कुमार यादव ने दी है। बताया कि 33केवी विद्युत लाइन कुनेरा से आईटीआई चौराहा तक के आस पास पेड़ो की छंटाई का कार्य किया जाना है जिसके कारण विद्युत उपकेंद्र मैनपुरी फाटक, गुरुतेग बहादुर एवम रामलीला के समस्त क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

Comments
Post a Comment