संवाददाता रिषी पाल सिंह
इटावा/जसवंतनगर : थाना क्षेत्र बलरई के अंतर्गत ग्राम नगला लच्छी निवासी अतर सिंह उर्फ प्रभु जी पुत्र राम नरेश जो पेशे से एक शिक्षक है और इस समय आगरा विश्वविद्यालय से संस्कृत भाषा में पीएचडी कर रहे है। तथा बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है। वह बीते गुरुवार 15/06/2023 की सुबह अपने घर से यह कह कर निकले थे कि वह बाजार में कोई फार्म ऑनलाइन कराने जा रहे है। लेकिन जब देर रात तक भी घर नहीं लौटने पर चिंतित परिजनो ने उन्हे तलाश किया।
परिजनों ने उन्हे अपने आस पास के क्षेत्र रिश्तेदारी और उनसे मिलने बाले सभी लोगो से उनका पता किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने शुक्रवार देर शाम बलरई थाना में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। परिवार में माता पिता पत्नी व तीन बच्चे है जिनका रो रोकर बुरा हाल है क्योंकि उनको किसी अनहोनी की आशंका हो रही है।
पहचान
नाम- अतर सिंह
पिता- रामनरेश सिंह
उम्र- 35 वर्ष
रंग- हल्का सावला
लम्बाई- 5 फ़ीट
शरीर- सामान्य हल्का
पहनावा- काले रंग की पेंट व हल्की सफ़ेद रंग की सर्ट, काले जूते व साइकिल से घर से निकले है। किसी को कोई जानकारी मिले तो जनवाद टाइम्स इटावा को सूचित करने का कष्ट करें।

Comments
Post a Comment