ब्यूरो संवाददाता
इटावा: पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में वरिष्ठ व्यापारी नेता राम शरण गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में व्यापारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, शहर कोतवाल विक्रम सिंह चौहान सहित सर्विलेंस टीम, एसओजी टीम थाना कोतवाली, थाना इकदिल सहित अधिकारियों को फूल माला, पट्टा, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा विगत दिनों में व्यापारियों के यहाँ हुई चोरी की बड़ी घटनाओं का पुलिस प्रशासन के द्वारा खुलासा किया गया इसको लेकर व्यापार मंडल के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया
इस मौके पर वैसे एकता परिषद के जिला अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, अजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment