ब्यूरो संवाददाता
इटावा : नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए यह आवेदन 10 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। उन्होने खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि वे नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन कराएं।
सभी इच्छुक छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय 2024 के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते है। जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2024 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी। जो अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन कराना चाहते हैं हालाँकि उन्होंने नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
जो भी विद्यार्थी शामिल होंगे उन्हें हर राज्य के हिसाब से विद्यालय में दाखिला दिया जायेगा क्योंकि JNVST द्वारा जो परीक्षाएं कराई जाती है वे पुरे भारत में हर राज्य में कराई जाती है। इसके लिए हर राज्य के लिए निर्धारित सीटें तय की जाती है। हर जिले से चयनित अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जायेगा। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रतिवर्ष नए सत्र के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। जो उम्मीदवार छात्र हैं वे मापदंड पूरी करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Comments
Post a Comment