ब्यूरो संवाददाता
इटावा : वृक्षारोपण जन आन्दोंलन 2023 के वृहद कार्यक्रम में इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 35 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 30 करोड़ पौधे 22 जुलाई 2023 तथा अवशेष 5 करोड पौधे 15 अगस्त को रोपित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसी क्रम में जनपद में भी लॉयन सफारी के सामने नगर वन में सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा आयोजित 35 करोड़ वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2023 के अन्तर्गत पौधा रोपण किया गया। जिसमें भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया ने पेड़ लगाया, कार्यक्रम में भाजपा के तमाम नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय तथा तमाम अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। स्वच्छ वातावरण के लिए पेड़ों का भंडारा भी आयोजित किया गया जिसमें पेड़ों को लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया और पेड़ों को वितरित किया गया।
वृक्षारोपण के वृहद अभियान को इलेक्शन पैर्टन पर पूर्ण कराने की व्यवस्था की गई है। जिसमें जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्र की जोन सेक्टर, ग्रांमवार विभाजित किया गया है। जोन स्तर पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, सेक्टर स्तर पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी के रूप में लगाये गये है। जनपद स्तर पर सभी सूचनाओं को संकलित करने हेतु कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रत्येक विभाग के नामित नोडल अधिकरी द्वारा प्रत्तेक घण्टें में अपने-अपने विभाग द्वारा रोपित किये गये पौधे की संख्या की सूचना जिला मुख्यालय कट्रोल रूम को देगें और कट्रोल रूम द्वारा प्रत्तेक घण्टें की रोपण की सूचना उ0प्र0 लखनऊ के कमाण्ड सेंटर को प्रेषित की जायेगी। इस प्रकार कट्रोल रूम प्रत्तेक घण्टें की रोपित पौधो की संख्याओ का संकलन किया जायेगा। पौधारोपण होने के उपरान्त पौधो की देख रेख सुरक्षा सम्बन्धित विभाग के रोपण प्रभारी की होंगे और तत्पश्चात प्रत्तेक रोपण क्षेत्र को जियो टेगिंग कर अनुश्रवण एवं मूल्याकंन किये जाने की व्यवस्था की गई है।


Comments
Post a Comment