ब्यूरो संवाददाता
इटावा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद की जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक में शिक्षकों की समस्याओं को विंदुवार सुनते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया। इसके साथ ही 26 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के पीड़ित शिक्षकों कर्मचारियों के ज्वलंत प्रकरणों का निस्तारण कराने के उद्देश्य से 26 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अपराहन 1 बजे से शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
यह जानकरी जिला मंत्री मनोज त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से दी। प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे ने बताया कि पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले से शिक्षकों व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, महामंत्री अनिल तोमर, राजेश सिंह, ज्योति शुक्ला, आनंद शर्मा ने विचार व्यक्त किए।

Comments
Post a Comment