ब्यूरो संवाददाता
इटावा : थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ी मात्रा में तस्करी कर ले जाया जा रहा गांजा पकड़ा है। इसी के साथ दो गांजा तस्कर कुलदीप सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम भडीरा थाना गोंडा जनपद अलीगढ़, नितेश कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम अस्तावन थाना कुमेर जनपद भरतपुर, राजस्थान भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। बताया जा रहा है आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर आगरा, मैनपुरी समेत कई जिलों में इसका व्यापार कर रहे थे।
एसएसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया है कि फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर कानपुर की तरफ से आगरा की ओर जा रही टाटा डीसीएम को रोककर चैक किया गया तो वाहन से बोरियो मे भरा हुआ गांजा बरामद किया गया है। 2 गांजा तस्कर कुलदीप सिंह पुत्र रनवीर सिंह व नितेश कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह को NH-2 हाईवे पर आईटीआई ओवरब्रिज से गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गये आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया गया यह गांजा हम लोग उड़ीसा से लाकर अलीगढ़, मैनपुरी व आस-पास के जिलो मे बेचकर धन लाभ अर्जित करते है। उन्होंने बताया इनके पास से 174 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए है। इनके 1 टाटा FE डीसीएम नं HR 38 AE 5259 जो तस्करी में इस्तेमाल की जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में मुकदमा दर्ज करके दोनों को जेल भेजा जा रहा है। इन तस्करों को अमित कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी नगर, उनि समित चौधरी प्रभारी एसओजी, निरीक्षक रमेश सिंह प्रभारी थाना फ्रेंड्स कॉलोनी और उनि अंकुश राघव, उनि प्रेमचन्द, उनि प्रशान्त कुमार, का. विक्रान्त, रवि देव, विनीत कुमार के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

Comments
Post a Comment