ब्यूरो संवाददाता
इटावा : भरथना इलाके के नगरिया यादवन में करंट लगने से मजदूर के मासूम बेटे, बेटी की मौत हो गई। मासूम भाई बहन की मौत के बाद परिवार और गांव में उस समय चीख पुकार मच गई। इरफान गांव क्षेत्र में मजदूरी कर अपने छोटे छोटे दो बेटे और एक बेटी सहित तीन बच्चों का बमुश्किल भरणपोषण करता है।
दोनों बच्चे घर के पीछे खेल रहे जहा लगे समरसेबल पंप के नंगे तार को छू लेने से बेटा आमिर 7 वर्ष और बेटी इनायत 3 वर्ष दोनों सगे भाई बहनों की हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना पर भरथना पुलिस, सीओ भरथना ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रात में ही करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतक बच्चे दो भाई व एक बहन सहित कुल तीन बच्चें थे। जिसमें बीच वाला बेटा शाबिर 5 वर्ष और उसकी माँ रुकसाना का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि आमिर 7 वर्ष और उसकी 3 वर्षीय बहन इनायत घर के पीछे खेलते समय समरसेबिल की लाइन पर स्पर्श कर लेने से करंट लगने से दोनों की मौत हो गई। घटना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर जाकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

Comments
Post a Comment