संवाददाता: मनोज कुमार
इटावा/जसवंतनगर : कस्बा के छिमारा रोड स्थित शान्ति मैरिज होम में हजारों रुपए के समान की चोरी की घटना सामने आई है। मैरिज होम के मालिक यतीद्र यादव ने बताया कि बीती रात्रि चोरो ने छिमारा रोड पर बने शांति मैरिज होम को निशाना बनाया। चोर पीछे के दरबाजे की बाउंड्रीबाल को लांघ कर घुसे थे। चुंकि मैरिज होम पर कोई भी नाईट वाचमेंन ड्यूटी पर नहीं था। इसलिए चोरो ने बड़े ही आसानी के साथ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है
मैरिज होम मालिक यतींद्र यादव ने बताया वह हर रोज की भांति समय से अपने मैरिज होम पहुंचे तो उनके ऑफिस के गेट का ताला टूटा देखा तो होश खराब हो गए फिर जानकारी की तो पता चल की सीसीटीवी की ऑफिस में लगी एलसीडी टीवी, जनरेटर का बडा बेट्रा व जनरेटर में लगे पुर्जों समेत कई समान चोर चोरी कर ले गए।
चोरी की सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी गई तो घटना पर कस्बा सिटी इंचार्ज कपिल चौधरी ने सिपाहियों के साथ घटना स्थल का जायजा लिया तो पता चला की चोरो ने ऑफिस का कुंदा तोड़ कर सीसी टीवी कैमरा क़ी डीवीआर को चोरी किया, उसी की बगल में लगी एलसीडी टीबी को भी चोरी कर ली। वहाँ पर रखे बक्सों को भी तोड़ा मोडा पर उसमें ऐसा कुछ था ही नहीं जिसे चोरी किया जा सके। उसके बाद चोरों ने जनरेटर हाउस का कुंदा तोड़ा उसमें जनरेटर में लगा बेटरा खोला, छोटे जनरेटर में से इलेट्रिक मोटर को खोला, वही पर उसके अंदर के कल पुर्जे और कॉपर वायर को निकाल ले गये।
मैरिज के मालिक ने कहा कि उनके मैरिज होम में चोरो ने लगभग सत्तर, अस्सी हजार का सामान चोरी हुआ है। अब आगे से हम सुरक्षा के लिए गार्ड चौकीदार की व्यवस्था भी करेंगे।



Comments
Post a Comment