Skip to main content

Etawah News: पंचनद धाम पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का अद्भुत समागम, संविधान की उद्देशिका देकर आयोजकों को किया सम्मानित

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/चकरनगर : ऐतिहासिक पाँच नदियों के महासंगम पचनदा धाम पर एक शानदार कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया। जिसमें 2 दर्जन कलमकारों ने काव्यपाठ कर साहित्यसभा के मूल उद्देश्यों को आम जनमानस तक इंसानियत प्रेमभाव का संदेश गीत गज़लों मुक्तकों के जरिए पहुंचाया। 

Etawah News: पंचनद धाम पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का अद्भुत समागम, संविधान की उद्देशिका देकर आयोजकों को किया सम्मानित

इस दौरान चंबल के बीहड़ों में तमाम ऐतिहासिक चीजों की खोज करने वाले चंबल परिवार के कमांडर डॉ. शाह आलम राना ने साहित्यसभा के संयोजक शफीकुर्रहमान कशफ़ी,हिंदी सभा अध्यक्ष डॉ. अनुज भदौरिया उर्दू सभा अध्यक्ष फरीद अली बशर को चंबल परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पचनदा धाम के महंत सुनीलवन की अध्यक्षता में अनुज भदौरिया की सरस्वती वंदना से शुरू हुआ, गीत गज़लों का दौर फ़राज़ खान ने पढ़ा, शरीफ़ आदमी से ज़माना है लेकिन, शरीफ आदमी का ज़माना नहीं है, दिव्यांशु दिव्य ने सुनाया, रोना धोना खुद को खोना बेकार की बातें है,नहीं अगर कोई साथ तो भगवान होता ही है,कवियत्री इंदु विवेक ने पढ़ा,इंसान नही रहता जीवित लेखन ज़िंदा रह जाता है,इंसान स्वयं न कह पाए लेखन वो वो कह जाता है,शायर जावेद कसीम ने

Etawah News: पंचनद धाम पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का अद्भुत समागम, संविधान की उद्देशिका देकर आयोजकों को किया सम्मानित

 पढ़ा,जेब की बुसअतों से जो बाहर हुई,भूख तकती रही रोटियाँ देर तक, शिखा गर्ग ने पढ़ा,पाँव रख दो कठौते में धोलूं प्रभु,गांठें तकदीर की अपनी खोलूँ प्रभु,नईम ज़िया ने सुनाया,दिलों में इतनी तो गुंजाइशें रहें बाक़ी,कि फासला भी अगर हो तो फासला न लगे,प्रोग्राम का संचालन कर रहे अभिषेक सरल ने पढ़ा,हाथ आया और फिसल गया,एक ख्वाब नींद को ही निगल गया,ज़िले की मशहूर कवियत्री प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम ने पढा,हृदय उदगार कविता है प्रखर उदगार कविता है,हृदय की ताल पर झूमे वो हर झंकार कविता है,महासचिव राघवेन्द्र कनकने ने पढ़ा,बारिश के मौसम में छत पर छप छप करना भूल गए,जाने कैसे बचपन हैं ये घर से निकलना भूल गए,सभा के अध्यक्ष डॉक्टर अनुज भदौरिया ने पढ़ा,बहुत दिनों के बाद मिली वो शीत लिखेंगे,कहां हार के दिल जीता था प्रीत लिखेंगे उर्दू सभा अध्यक्ष फरीद अली बशर ने पढ़ा,जान देकर खरीद पाए हम,लोग कहते हैं मौत सस्ती है,साहित्यसभा के ज़िला संयोजक कशफ़ी ने पढ़ा,इस दौर के काबिल से इक बात पूछनी है,बाक़ी भी कुछ बची है औक़ात पूछनी है,ब्रह्मप्रकाश ने पढ़ा,हो गई बहुत सी क्रांति बस एक क्रांति और लाना है,सहभाव से इंसान में चरित्र क्रांति को जगाना है,अतीक खान ने पढ़ा,सोच कर मुझको बताना यार क्या आसान है,इंतखाब दानिश ने पढ़ा,दिखाते दिखाते हर शख्स की सच्चाई दानिश,इक न इक दिन आखिर आईना टूट जाता है,वहीं बुंदेली कवि  जगपाल सिंह जगम्मनपुर को संयोजक कशफ़ी ने माधौगढ़ तहसील साहित्यसभा का प्राभारी नियुक्त किया।

Etawah News: पंचनद धाम पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का अद्भुत समागम, संविधान की उद्देशिका देकर आयोजकों को किया सम्मानित

इस दौरान विजय दुवेदी, आदिल खान, श्रीमती कल्पना कनकने, कुलदीप परिहार सहित तमाम लोगों की मौजूदगी रही अंत में अध्यक्ष महंत जी ने सभी को आशीर्वाद दिया और ऐसे स्थान पर पहली बार एक अनूठे कार्यक्रम कराने के लिए बधाई दी और आइंदा भी और भव्य कार्यक्रम कराने के लिए हौसला अफजाई की।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...