Skip to main content

Etawah News : गर्लफ्रेंड को डांटने पर बॉयफ्रेंड ने युवक को सरेराह पीटा, बनाया बंदी, पुलिस की सख्ती के बाद छोड़ा

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : बीते मंगलवार की शाम को एक युवक के द्वारा 11वीं के छात्र को बाइक में पेट्रोल भरवाते समय युवक के द्वारा उठाकर अपने साथ ले जाया गया। किशोर के साथ मारपीट कर एक घंटे के बाद उसको छोड़ने की बात सामने आई है। गर्लफ्रेंड को डांटने पर बॉयफ्रेंड ने किशोर को दिनदहाड़े शहर के गुरुतेग बहादुर पुल के नीचे से उठाकर ले जाकर पीट दिया। दिन दहाड़े किशोर को उठा ले जाने की सूचना पर पुलिस के हरकत में आने पर किशोर को एक घंटे बाद महेरा चुंगी चौराहे पर छोड़ा। पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी किशोर को भी हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की।

Etawah News : गर्लफ्रेंड को डांटने पर बॉयफ्रेंड ने युवक को सरेराह पीटा, बनाया बंदी, पुलिस की सख्ती के बाद छोड़ा

पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसके स्कूल की मॉनिटर छात्रा ने छात्र दिव्यांशु यादव निवासी 28 वीं बटालियन भूप सिंह कॉलोनी की किसी बात को लेकर शिक्षक से शिकायत कर दी थी। शिकायत करने पर दिव्यांशु ने छात्रा को डांट दिया था। छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड से दिव्यांशु की शिकायत कर दी। मंगालवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दिव्यांशु कोचिंग पढ़कर अपने दो साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचा। उसी दौरान छात्रा का बॉयफ्रेंड भी वहां आ गया और उसने दिव्यांशु से पुल के नीचे चलकर बात करने को कहा, दिव्यांशु आरोपी के साथ जैसे ही पुल के नीचे पहुंचा वहां कई और युवक आ गए और दिव्यांशु को पीटते हुए जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गए।दूर खड़े दिव्यांशु के साथियों ने पुलिस को फोन कर घटना की दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहूंची दिव्यांशु के दोनों साथियों से जानकारी ली। जानकारी के बाद तुरंत पुलिस फोर्स शहर के कटरा समशेर खां स्थित आरोपी के घर पर पहुंचकर दबिश दी। इस बात की जानकारी जैसे ही आरोपी को हुई तब उसने दिव्यांशु को महेरा चुंगी चौराहे पर छोड़कर भाग गया। दिव्यांशु ने अपने फोन से अमित को सूचना दी कि वह महेरा चुंगी चौराहे पर खड़ा है। पुलिस दोनों साथियों के साथ चौराहे पर पहूंची और दिव्यांशु को अपने साथ लेकर थाने पहूंची। कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया ओर पूछताछ जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...