Skip to main content

Etawah News: कौशल विकास हेतु इच्छुक दस्तकार छह दिवसीय प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र इटावा सुधीर कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत जिला उद्योग केन्द्र द्वारा ग्रामीण एवं शहरी दस्तकारों तथा परम्पारिक कारीगरों के कौशल विकास हेतु निःशुल्क छः दिवसीय कौशल बृद्धि प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दर्जी, नाई, हलवाई, राजमिस्त्री, सोनार, टोकरी बुनकर, लोहार, बढ़ई एवं मोची ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जो व्यक्ति उपरोक्त प्रकार का कार्य करते हों उनको ही प्रशिक्षण हेतु पात्र माना जायेगा। आवेदक मात्र उस व्यवसाय से जुड़ा होना चाहिये जिसमें जाति सम्बन्धी बाध्यता नहीं हैं।

सम्बन्धित ट्रेड्स में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन http://msme.up.gov.in/ की वेबसाइट पर किया जा सकता है तथा ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31-07-2023 है। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र एस0डी0 फील्ड इटावा पर सम्पर्क किया जा सकता है। आवेदन हेतु आवेदन करने की तिथि को आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए, आवेदक को शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण-पत्र (यदि हो) पोर्टल पर अपलोड करना होगा, आवेदक को तकनीकी योग्यता सम्बन्धी प्रमाण-पत्र (यदि हो) पोर्टल पर अपलोड करना होगा, आवेदक को आयु सम्बन्धी प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा, आवेदक को आय प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा, अभ्यर्थी यदि आरक्षित श्रेणी (पि0जा0, अनु0जा0, अनु0जनजा0) से है तो जाति प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा, दिव्यांग अभ्यर्थियों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा, अभ्यर्थी यदि विधवा/तलाकशुदा/सिंगल मदर है, तो इस आशय का प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

अभ्यर्थी जिस ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहता है, यदि उस ट्रेड से सम्बन्धित उद्यम में पूर्व से कार्य कर रहा है तो इसका प्रमाण-पत्र (उद्यम रजिस्ट्रेशन/बुनकरकार्ड/ग्राम प्रधान अथवा सभासद द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र) पोर्टल पर अपलोड करना होगा, आवेदक द्वारा भारत सरकार अथवा प्रदेश सरकार की अन्य किसी योजनान्तर्गत उत्पाद से सम्बन्धित टूलकिट का लाभ विगत 02 वर्षाें में प्राप्त नहीं किया हो, आवेदक अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य को योजनान्तर्गत केवल एक ही बार लाभान्वित किया जायेगा परिवार का आशय पति एवं पत्नी से है, विधवा/तलाकशुदा/सिंगलमदर/दिव्यांग तथा पूर्व से कार्य कर रहे आवेदकों को वरीयता प्रदान की जायेगी, साक्षात्कार के समय पोर्टल पर अपलोड किये गये समस्त प्रपत्रों की मूल प्रतियां तथा छाया प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...