Skip to main content

Etawah News : कर्नाटक में हुई जैन साधु की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, सकल दिगम्बर जैन समाज ने किया प्रदर्शन

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : सकल दिगम्बर जैन समाज ने देर शाम को कर्नाटक राज्य के चिक्कोड़ी जिले में हुई जैन आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या को लेकर शांति पूर्वक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। जैन समाज के समर्थन में नगर पालिका की चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने सहभागिता की। 

Etawah News : कर्नाटक में हुई जैन साधु की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, सकल दिगम्बर जैन समाज ने किया प्रदर्शन

जैन समाज के अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार के नेतृत्व में निकले कैंडल मार्च में उन्होंने बताया सकल जैन समाज के स्त्री पुरुष लालपुरा जैन धर्मशाला में एकत्र हुये और लालपुरा, तहसील चौराहा, बजाजा लाइन, तिकोनिया,कोतवाली चौराहा होते हुये नगर पालिका चौराहा तक शांति पूर्वक कैंडल मार्च निकाल कर जैन साधु की हत्या पर विरोध प्रकट किया। नशियां मंदिर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने कहा कैंडल मार्च जैन साधु की हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा देने को लेकर निकाला गया है, जैन साधु हमारी समाज की धरोहर है और धरोहर की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या करके नौ टुकड़े बोर बेल में फेक दिये गये, ऐसा तो मुगलो के शासन में भी किसी सन्त के साथ नही हुआ जो कि आज इस लोकतांत्रिक देश मे हुआ है। आदिकाल से जैन साधु सन्तो का बिहार सम्पूर्ण भारत निर्विहन होता रहता है, कर्नाटक सरकार विशेष कमेटी बनाकर इस घटना की जाँच उच्चअधिकारियों से कराये और दोषियों को कड़ी सजा दे साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चले और उन्हें मृत्युदण्ड की सजा दी जाये, कर्नाटक ही नही बल्कि सम्पूर्ण भारत देश में यह अध्यादेश लागू किया जाये कि कही भी जैन साधू विचरण करे तो उनकी मजबूत सुरक्षा की व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा करायी जाये। 

Etawah News : कर्नाटक में हुई जैन साधु की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, सकल दिगम्बर जैन समाज ने किया प्रदर्शन

कैंडल मार्च में वैभव जैन, विनोद जैन बोनू, रजत जैन, नवनीत जैन, अरविन्द जैन, सुशील जैन, मन्नू जैन, नवीन जैन, शैलेष जैन, कल्लू जैन, मनोज जैन, पूनम जैन, बुलबुल जैन, नितिन जैन, अभिनन्दन जैन, प्रदीप जैन, शुभम जैन, मोहित जैन, अर्पित जैन, एसपी जैन, राजीव रपरिया, पूजा जैन, संगीता जैन, मंजू जैन, सोनी जैन, चारु जैन, रश्मि जैन, डौली जैन, अंजलि जैन, कविता जैन, शालनी जैन, रेखा जैन, सहित सैकड़ों स्त्री पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...