ब्यूरो संवाददाता
इटावा/इकदिल : मिशन इकदिल ब्लॉक संयोजक दीपक राज ने कहा की इटावा कन्नौज एनएच 91 हाईवे के चौड़ीकरण कार्य में चितभवन नहर पर बनने वाले नए पुल का भूमि पूजन के दौरान सांसद डा.रामशंकर कठेरिया ने चुनाव पूर्व इकदिल को ब्लॉक बनाए जाने की गंभीरता को प्रदर्शित करते हुए ब्लॉक निर्माण के वादे को दोहराया है जिससे इकदिल ब्लॉक क्षेत्र की जनता में एक नई खुशी का प्रभाव हुआ है।
क्षेत्र की जनता सांसद जी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करती है उन्होंने आगे कहा कि यदि चुनाव पूर्व ब्लाक की घोषणा के उपरान्त ब्लॉक कार्यालय की प्रक्रिया शुरू हो जाती है तो जनता सांसद जी के साथ सदा कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। मिशन इकदिल ब्लाक के सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट ने कहा कि वर्षों से चली आ रही इकदिल ब्लाक की मांग अब पूरी होती नजर आ रही है।
इकदिल क्षेत्र की जनता ब्लाक के लिए लगातार मांग करती आ रही है l इसके के लिए आंदोलन भी हुआ और जनता फिर आर पार की लडाई के लिए तैयार है l सांसद श्री कठेरिया जी द्वारा लगातार पहल की जा रही है यह उनका सराहनीय कदम है l इकदिल ब्लाक की मांग पूरी होने की आशा में जनता व्याकुल है l क्योंकि इकदिल क्षेत्र की जनता को 25 किलोेमीटर का चक्कर काटना कम हो जायेगा।

Comments
Post a Comment