Skip to main content

Etawah News : 33 करोड़ की लागत से होगा रेलवे स्टेशन का सौन्दर्यीकरण, फूड कोर्ट, शॉपिंग मॉल के साथ मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : अमृत भारत स्टेशन योजनान्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से 33 करोड़ रुपए की लागत से इटावा रेलवे स्टेशन का सौन्दर्यीकरण एवं कायाकल्प के लिए शिलान्यास किया गया। 

Etawah News : 33 करोड़ की लागत से होगा रेलवे स्टेशन का सौन्दर्यीकरण, फूड कोर्ट, शॉपिंग मॉल के साथ मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

देश के 508 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी है। 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पीएम ने देश भर के विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए लोकार्पण और शिलान्यास किया, पुनर्विकास अब तक का सबसे बड़ा कायाकल्प होगा। ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं, इनके विकास में 24,470 करोड़ की लागत निर्धारित की गई है। 

देश कि किस राज्य से कितने स्टेशनों का पुर्नविकास होने वाला है-

उत्तर प्रदेश 55

राजस्थान 55

बिहार 49

महाराष्ट्र 44

पश्चिम बंगाल 37

मध्य प्रदेश 34

असम  32

ओडिशा 25

पंजाब 22

गुजरात 21

तेलंगाना 21

झारखंड 20

आंध्र प्रदेश 18

तमिलनाडु 18

हरियाणा 15

कर्नाटक 13

असम 6

बिहार 3

केरल 2

पुनर्विकास में यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी, जिसमें कई चीजें शामिल हैं। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को सामान ढोकर ऊंची सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं ऐसे में पुनर्विकास परियोजना के तहत स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जाएंगे। यात्रियों के लिए वेटिंग रूम की भी व्यवस्था होगी। साथ ही एग्जीक्यूटिव लाउंज और कॉनकोर्स एरिया भी बनाया जाएगा। यही नहीं, फूड कोर्ट, शॉपिंग मॉल, कैफेटेरिया, प्ले एरिया की सुविधा भी होगी।

रेलवे स्टेशन पर हर घंटे ढेरों कचरा जमा हो जाता है। पुनर्विकास परियोजना के तहत इसे डंप करने की जगह री-साइकल करने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा बारिश के पानी को भी स्टोर करके इस्तेमाल में लिया जाएगा। स्टेशन एंट्री पर हाइटेक स्कैनर के साथ यात्रियों की चैकिंग की जाएगी। कोच इन्डिकेशन बोर्ड तथा दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं सहित आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। पार्किंग को सही तरह से व्यस्थित किया जाएगा। स्टेशन पर बिजली, बेहतर रोशनी, सीसीटीवी, वॉशबेसिंन, बेंच की बेहतर सुविधा दी जाएगी। प्लेटफार्मों और प्लेटफार्म शेल्टरों में सुधार किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम के मौके पर भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब इटावा स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और महानगरों की तर्ज पर इटावा स्टेशन का विकास होगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सदर विधायक सरिता भदौरिया व भाजपा नेताओं सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...