Skip to main content

Etawah News: श्रदालुओं ने अश्रुपूरित गणपति बप्पा को विसर्जित किया

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवन्तनगर(इटावा): गणपति बप्पा मोरया अगली बरस जल्दी आना जल्दी आना की गूंज के साथ रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश को श्रद्धालुओं ने अश्रुपूरित नम आंखों से जल में विसर्जित किया और बोल रहे थे गणपति बप्पा मोरया अगली बरस जल्दी आना जल्दी आना जयकारों की गूंज से जसवन्तनगर गंगनहर सिरहौल पुल पर शासन प्रशासन की कड़ी निगरानी में भगवान श्रीगणेश की मूर्तियां विसर्जित को जा रही थीं मूर्ति विसर्जन के लिए नहर में गोताखोरों के द्वारा मूर्ति जल में ले जाकर विसर्जित की जा रही थीं मूर्ति विसर्जन का यह सिलसिला देर शाम  तक जारी रहा।

       भगवान श्री गणेश के भक्तों ने ग्यारह दिन तक घरों में विराजमान किए थे नगर में देहात से अपने अपने वाहनों में  गणेश जी की मूर्तियां रख करके बेंड बाजो व डीजे की धुन के साथ भक्तगढ़ महिला व पुरुष नृत्य करते हुए अपने इस्ट को विसर्जन के लिए नगर की सड़कों पर जुलूस के रूप में निकल रहे थे। 

       कस्बा के प्राचीन सिद्धपीठ त्रिगमा कैला गमा देवी मंदिर में पधारे गए गौरी पुत्र भगवान श्रीगणेश को पहले हवन पूजन व आरती के साथ शानदार सिंहासन पर विराजमान कराया गया। जिसमें कमेटी के सदस्यों के अलावा नगर के सभी भक्तजन मौजूद रहे।

गणेश जी को विसर्जन से पहले छप्पन भोग लगाया गया। दोपहर दो बजे के बाद उनकी विदाई शुरू की गई। जो बैंड बाजे और डीजे के साथ नगर में भ्रमण किया जिसमें महिलाएं पुरुष नाचते हुए श्रीगणेश की विदाई कर रहे थे। दो किलोमीटर का रास्ता लगभग 4 घंटे में पूरा करक़े ग्राम सिरहौल पुल के पास पहुंचे यह स्थान शासन में प्रशासन ने विसर्जन हेतु नियुक्त किया था। यहां पर भी मेले की बहुत भारी भीड़ रही। शासन ने गणेश भगवान को विसर्जन के लिए वह गोताखोरों को नियुक्त कर रखा था। घाट पर पहुंच कर कैला देवी मंदिर की कमेटी ने आरती उतार कर व धूमधाम से अश्रुपूरित नेत्रों क़े साथ अगले वरस जल्दी आने क़े बायदे क़े साथ आतिशबाजी व पटाखों से विदाई दी।

मंदिर पर वापस आने क़े वाद जो भंडारा तैयार किया गया था। उस प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद को पाने क़े लिए जन सैलाव उमड़ा था।

इस दौरान पुलिस प्रशासन की कडी व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। उपजिलाधिकारी कौशल किशोर, तहसीलदार, क्षेत्रधिकारी अतुल प्रधान व थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी देर शाम तक विसर्जन स्थान पर मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...