Skip to main content

Etawah News: श्रीराम ने किया वालि का वध, हुनमान ने लंका में लगाई आग

संवाददाता: मनोज कुमार 

इटावा/जसवंतनगर : नगर की ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध रामलीला में शनिवार को वालि वध, रावण हनुमान संवाद, लंका दहन, अक्षय संवाद की लीलाए दिखाई गयी।

शनिवार को आयोजित रामलीला मैदान में प्रथम दृश्य में सुग्रीव से मित्रता निभाते हुए प्रभू श्री राम ने वालि का वध किया क्यो कि दुराचारी वालि ने अपने भाई सुग्रीव की पत्नी का अपहरण कर अपने पास रख लिया था वालि वध के बाद माता सीता की खोज में निकले श्री राम की आज्ञा पाकर हुनमान जी समुद्र पार करते हुए लंका में प्रवेश करते ही कई प्रकार के राक्षसों का सामान करते हुए लंका में पहुंच गए वहाँ पहुंचकर हनुमान वृक्ष के ऊपर से राम की निशानी अंगूठी सीता जी के निकट गिरा देते हैं। अंगूठी देख सीता हनुमान को राम का दूत मानकर प्रभु की कुशलक्षेम पूछतीं हैं। और हनुमान को आशीर्वाद प्रदान करती है। इसके बाद हनुमान माता सीता की आज्ञा पाकर अशोक वाटिका में लगे फलों को तोड़कर खाने लगते है और अशोक वाटिका में लगे पेड़ उखाड़ने के साथ ही अक्षय कुमार का वध कर देते हैं।रावण के पास जब यह खबर पहुंचती, तो वह अपने पुत्र इंद्रजीत मेघनाथ को भेजता है मेघनाद ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करके वानर हनुमान को पकड़ लंका दरबार लाता है।

रावण के दरबार मे हनुमान और रावण के बीच संवाद होता है। रावण कहता है ये दूत बनकर लंका में प्रवेश किया है दूत को मारा नही जाता है रावण हनुमान को दूत बताकर हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश देते है। पूंछ में आग लगते ही वीर हनुमान जय श्रीराम कहते हुए अपनी पूंछ को बड़ा कर, सोने की लंका का दहन कर रावण का अहंकार तोड़ देते है और स्वर्णमयी लंका कोयले के ढेर में बदल जाती है।

इस बार रामलीला मैदान में लंका दहन में बेहतरीन उत्कृष्ट क्वलिटी की आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया जिसका नगर व दूर-दराज से आये दर्शको ने आनंद लिया।आतिशबाजी चलने के दौरान पुलिस की चाक चौबन्ध व्यवस्था रही। रामलीला के मैदान में रामलीला में रावण के पात्र के रूप में अवधेश शुक्ला कानपुर, हनुमान अभिषेक तिवारी कानपुर बाली शिवा, सुग्रीव शिवानंद,अक्षय कुमार छोटू, मेघनाद मनी ने अभिनय किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...