Skip to main content

Etawah News: भगवान महावीर के समक्ष धूमधाम से चढ़ा निर्वाण लाडू

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : मन में आस्था, हाथ में निर्वाण लाडू और लबों पर भगवान महावीर के जयकारे। सोमवार को सुबह शहर के जैन मंदिरों में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। मौका था दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का। इस मौके पर भक्तों ने निर्वाण लाडू चढ़ाकर मुक्ति की कामना की।

शहर से दो किलोमीटर दूर जमुना नदी के किनारे पर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नशिया जी पर जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर राजेश एंड पार्टी द्वारा संगीतमय अभिषेक के बाद महावीर भगवान का पूजन किया गया। वहीं श्रावक-श्राविकाओं ने नृत्य भजन के साथ सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाया।

इस अवसर पर नशिया जी कमेटी के अध्यक्ष संजीव जैन संजू ठेकेदार ने बताया भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें अंतिम तीर्थंकर हैं। महावीर स्वामी ने कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन ही स्वाति नक्षत्र में कैवल्य ज्ञान प्राप्त करके निर्वाण प्राप्त किया था। जैन धर्म में धन-यश तथा वैभव लक्ष्मी के बजाय वैराग्य लक्ष्मी प्राप्ति पर बल दिया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाशदीप जैन बेटू ने कहा भगवान महावीर का जीवन एक खुली किताब की तरह है उनका जीवन ही सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश है उनके घर-परिवार में ऐश्वर्य, संपदा की कोई कमी नहीं थी एक राजा के परिवार में पैदा होते हुए भी उन्होंने ऐश्वर्य और धन संपदा का उपभोग नहीं किया। नशिया जी पर कमेटी के कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र जैन, सह कोषाध्यक्ष नवनीत जैन, मनोज जैन एलआईसी, प्रदीप जैन, पी.डी.जैन, महावीर जैन, बोनू जैन, कमलेश जैन सहित सैकड़ों स्त्री पुरूष मौजूद रहे।

वही शहर के प्रमुख जैन मन्दिर लालपुरा, सराय शेख, करनपुरा, छपैटी, डॉडॉ, बरहीपुरा, नया शहर, कटरा, एसडी फील्ड आदि मंदिरों पर धूमधाम से लाडू चढ़ाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...