Skip to main content

Etawah News : पुरानी पेंशन बहाली, एनपीएस की जांच एवं तदर्थ शिक्षकों के वेतन रोके जाने को लेकर शिक्षकों ने जताया विरोध

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : पुरानी पेंशन की बहाली, एनपीएस की जांच एवं तदर्थ शिक्षकों के वेतन रोके जाने को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चन्देल गुट के आवाहन पर आज प्रदेश भर के समस्त सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों के वेतन रोकने एवं एनपीएस में घोटाले की संभावना को लेकर शिक्षको व कर्मचारियो के द्वारा संस्थाओ में विरोध प्रदर्शन किया गया। 

जनपद इटावा के अधिकांश  विद्यालयो के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपने - अपने विद्यालय के गेट पर  एकत्रित होकर पुरानी पेंशन को बहाल करने की अपनी न्यायिक मांग दोराई साथ ही इकतीस दिसम्बर निन्यानवे से पूर्व के जनपद में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान को विनियमितीकरण के अभाव में  रोकने के आदेश की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान एवं मंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रांतीय आवाहन पर आज  पुरानी पेंशन बहाली, एनपीएस के जनपद में चार सौ व्यासी प्राण नंबर संदेह के घेरे मे हैं जिसकी तत्काल सूचना निर्धारित प्रारूप पर दिये जाने की माँग जिला संगठन ने दस दिन पूर्व की हैं जोकि अभी तक अप्राप्त हैं। उपरोक्त गम्भीर प्रकरणो को लेकर विभिन्न विद्यालयो में प्रदर्शन किया गया। 

जिसमें प्रमुख रूप से शिवनारायण इंटर कॉलेज, कर्म क्षेत्र इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, शोरावाल बालिका इंटर कॉलेज, जनता विद्यालय इंटर कॉलेज बकेवर, जवाहर इंटर कॉलेज चकरनगर, जनता इंटर कॉलेज पूठन सकरौली, जन सहयोगी इंटर कॉलेज पृथ्वीपुर, रघुवर दयाल पाठक इंटर कॉलेज जाखन, महात्मा गांधी सैनिक इंटर कॉलेज पछायगांव, बीएसटी इंटर कालेज, जनता उ. मा. विद्यालय नगला सलहदी, ज्ञान चंद्र जैन इंटर कॉलेज इकदिल, सर्वोदय इंटर कालेज लौंगपुर, जवाहर इंटर कॉलेज बुआपुर, इंदिरा गाँधी इंटर कॉलेज ख्ररगपुर सरैय्या, निरंजन इंटर कॉलेज निरंजन नगर एवं मदरसा बोर्ड के जनपद में संचालित सभी  विद्यालयों से इस प्रतीकात्मक संघर्ष प्रदर्शन की  सूचना प्राप्त हुई।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...