Skip to main content

Etawah News : सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा वैश्विक ग्रंथ है रामचरित मानस संजय वर्मा (एसएसपी)

 ब्यूरो संवाददाता

इटावा: प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम चरित मानस सम्मेलन के द्वितीय दिवस मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि, राम चरित मानस सामाजिक समरसता का विश्व का सबसे बड़ा ग्रंथ है जिसके व्याख्यान और सिद्धांतों पर यदि हम चलें तो हम अपने समाज और भारत को बेहद मजबूत बना सकते हैं। रामचरित मानस हम सबको आत्मदीपो भवः का बोध कराती है। यह ग्रंथ और इसकी एक एक चौपाई एक भाई, पिता, पुत्र, पति, पत्नी, मित्र, शत्रु और समाज का परस्पर क्या कर्तव्य और दायित्व हैं, इसके लिए प्रेरित करती है। वास्तव में बाबा तुलसी ने यह श्रेष्ठतम ग्रंथ लिखकर पूरी मानवता की भलाई के लिए विश्व के मानस वर्ग को सबसे बड़ा अमूल्य उपहार दिया है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केजीएमसी के पल्मोनरी विभागाध्यक्ष डा. सूर्यकांत ने मानस के पात्र सुषैण वैद्य को चिकित्सकों का रोल मॉडल बताते हुए कहा कि, वे ऐसे वैद्य थे जो शत्रु का भी उपचार करते थे और चिकित्सीय अचार संहिता का पालन करते थे। हर चिकित्सक को जीवन में ऐसा ही व्यवहारिक होना चाहिए जो कि सबसे बड़ा मानस धर्म भी है। रामचरित मानस हमे यही अमूल्य शिक्षा देती है।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में वृंदावन धाम से पधारे डॉ. विजय कृष्ण चतुर्वेदी ने कहा कि, राम चरित मानस समन्वय और अभेद का ग्रंथ है इसीलिए यह आज घर घर और जन जन के मन में रच बस गया है। राम के जीवन चरित्र का भी यही दर्शन है कि अपने सुख का त्याग करके औरों को सुख देना। अवध के राजकुमार राम ने वनवास भी इसीलिए लिया कि उन्हें वन में जाकर बिना किसी ऊंच नीच और भेद भाव के निषाद, भील, कोल, किरात, शबरी, केवट, जटायु, वानर और भालुओं को अपनाना था। वास्तव में राम दर्शन की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि उन्होंने कभी अपने को ईश्वर रूप में प्रकट नहीं किया। वे सुख में भी असंगता का भाव रखते हैं और वनवास मिलने पर उन्हें कोई दुख नहीं होता।

केवट प्रसंग की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वस्तु से वस्तु का व्यंग्य सौंदर्य किस तरह प्रकट होता है, यह मानस की उस परम रहस्यमय चौपाई से साबित होता है जिसमें बिना पढ़ा लिखा केवट प्रभु राम से कहता है कि "मांगी नाव न केवट आना। कहहु तुम्हार मरम मैं जाना"। इस चौपाई को पढ़ते ही स्वयमेव ही अहिल्या उद्धार की घटना का स्मरण हो आता है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई समस्या नहीं, जिसका समाधान मानस में न हो। मानस का सानिध्य चारो फलों की प्राप्ति भी कराता है, पर जिस पर रामजी की कृपा होती है, वही इस मार्ग पर पांव देता है।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार और हनुमान जी  के चित्र पर माल्यार्पण करके हुआ। सम्मेलन के संरक्षक डॉ विश्वपति त्रिवेदी ने संयोजक संजीव कुमार अग्रवाल के साथ सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुश चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर मोना त्रिवेदी, प्रीती त्रिपाठी, डॉ. प्रीती पांडे, आलोक दीक्षित, मेधावसु पाठक, सह संयोजक सुनीता दीक्षित "श्यामा", ओम प्रकाश मिश्रा, देवेंद्र तिवारी, आशुतोष त्रिवेदी, सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी,शैलेश पाठक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...