Skip to main content

Etawah News : राइस मिल गेट बना दुर्घटना का केंद्र, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

संवाददाता: आशीष कुमार

जसवंतनगर (इटावा): हाईवे पर राइस मिल गेट से निकल रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में एक ट्रक ट्राला राइस मिल में जा घुसा जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मिल में खड़ी दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

विवरण के मुताबिक ट्रक ट्रॉला संख्या RJ06 GC 4285 जो कि नीमच मध्य प्रदेश से डीसी लोड करके कोलकाता जा रहा था राइस मिल की दीवाल से टकराते हुए मिल में अंदर जा घुसा। ट्रक दो हिस्सों में बट गया और ट्रक ड्राइवर बबलू पुत्र जगदीश रेजर उर्फ रामलाल उम्र 22 वर्ष निवासी भीलवाड़ा राजस्थान केबिन में फस गया। सूचना पर पहुंचे पीआरबी 1614 के कांस्टेबल विनोद और रामलखन ने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना निरीक्षक कपिल कुमार दुबे, सिटी इंचार्ज संत कुमार कुंतल, उपनिरीक्षक राजेश और वहां इकट्ठी भीड़ ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके हाथ और पैर में चोटें आई। घायल ड्राइवर को पीआरबी 1614 कांस्टेबल विनोद रामलखन द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु भर्ती कराया। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक की राइस मिल की दीवार से जबरदस्त टक्कर में मिल के अंदर खड़ी कर्मचारियों की दो मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर UP75 F 4943 व UP 75 D 7025 मलवे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

            राइस मिल का गेट राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा हुआ है जब गेट से ट्रक बाहर निकलते है तो हाईवे यातयात बाधित हो जाता है जिससे आये दिन कोई न कोई यहाँ पर हादसा होता रहता है। बीते दिसंबर माह में भी हाईवे से गुजर रहे एक ट्रक जो राईस मिल से निकल रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में राइस मिल में जा घुसा था जिसमें सुनील प्रताप पुत्र गिरीश चंद्र निवासी ग्राम हुलासी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको सैफई पीजीआई भर्ती कराया गया था। बीते दिवस भी 63 सवारियो से भरी स्लीपर बस राइस मिल की दीवार से टकराई थी जिसमें एक महिला की हालत अभी भी गंभीर है करीब दर्जन भर सवारियो के हल्की चोटें आई थीं। बताया गया है कि राइस मिल के मालिकान नेशनल हाइवे अथॉरिटी से जमीन अधिग्रहण का पूरा मुआवज़ा प्राप्त कर चुके हैं इसके वावजूद भी गेट को नहीं हटाया है। यदि राइस मिल के गेट को नही हटाया गया तो फिर से कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...