Skip to main content

Etawah News : कचहरी में बुजुर्ग/वरिष्ठ अधिवक्ताओं, महिलाओं के लिए नहीं है कोई भी साफ टॉयलेट

(दूसरों को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं के साथ ही न्याय नहीं)
ब्यूरो संवाददाता
इटावा : इटावा कचहरी में यूं तो बहुत सारी सुविधाएं मौजूद है जिनमे गर्मी में पीने के लिए ठंडे पानी की मशीन है चाय नाश्ते की दो केंटीन है साथ ही सस्ती दरों पर अधिवक्ताओं को सामान उपलब्ध कराने के लिए एक अलग केंटीन भी है लेकिन इन सुविधाओं के बीच जो सबसे ज्यादा जरूरी बुनियादी सुविधा होनी चाहिए उससे अधिवक्ता वर्ग वंचित है। 

वैसे देखा जाए तो पूरी कचहरी में लगभग 3000 अधिवक्ता हैं। जिनमे से लगभग 40 प्रतिशत अधिवक्तागण वरिष्ठ नागरिक होने के साथ साथ बुजुर्ग है। जिनकी उम्र 55 से 75 वर्ष के आस पास है। लगभग 30 प्रतिशत अधिवक्ता 35 से 55 वर्ष के बीच के हैं और बाकी के 30 प्रतिशत युवा अधिवक्ता है जिनमे महिला पुरुष दोनों ही अधिवक्ता वर्ग शामिल है। अब देखा जाए तो बड़े अधिकारियों या न्यायधीशों के लिए तो साफ सुथरे टॉयलेट उनके कार्यालय के अंदर ही या आस पास बना दिए गए हैं इसी क्रम में कचहरी के बाहर कचहरी में ड्यूटी पर कार्यरत पुलिस कर्मियों के लिए भी एक अलग से साफ सुथरे टॉयलेट की व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा की गई है। लेकिन कचहरी में बैठकर रोज प्रेक्टिस करने वाले घुटने के दर्द से पीड़ित बुजुर्ग या शुगर (डायब्टीज) रोग से पीड़ित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए एक भी साफ टॉयलेट की व्यवस्था नहीं है। एक टॉयलेट न्यू अधिवक्ता बिल्डिंग की पश्चिम दिशा में पीछे बना है लेकिन वहां की साफ सफाई की व्यवस्था ही बुरी तरह से चौपट है पेशाब की बुरी बदबू से उस टॉयलेट के आस पास खड़े होना और आस पास के चैम्बर में बैठना भी दुश्वार है। 
विडंबना है कि,कचहरी में कई महिला अधिवक्ता भी है लेकिन इसी टॉयलेट के साथ ही बने महिला टॉयलेट में अक्सर ताला ही पड़ा रहता है जो महिलाओं के लिए सफेद हाथी साबित होता है। इस टॉयलेट के बाहर गन्दगी का अंबार है कोई सफाई भी नही होती है। टॉयलेट की नालियां चोक है टॉयलेट के अंदर पान की पीक और चारो तरफ मूत्र ही मूत्र फैला रहता है किसी भी मूत्रजनित संक्रमण फैलने की भी पूरी आशंका भी बनी हुई है। अब ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि बीमार और वरिष्ठ अधिवक्ता आखिर टॉयलेट कहां जाएं जिन्हे शुगर की वजह से बार बार टॉयलेट जाना पड़ता है। अब यदि दुर्भाग्य से कोई अधिवक्ता कभी टॉयलेट में भरे मूत्र पर फिसल कर गिर जाए तो उसे गंभीर चोट भी लग ही सकती है। साथ ही कचहरी में हजारों महिला पुरुष फरियादी भी रोज ही आते ही रहते है ऐसे में यह एक गंभीर समस्या भी है कि आखिर वे भी जाएं तो कहां जाएं उन सभी के लिए भी अलग से किसी अन्य टॉयलेट की व्यवस्था भी कचहरी परिसर में होनी ही चाहिए । कचहरी में मोहन कैंटीन के पीछे एक दक्षिण दिशा में टॉयलेट बना है जो कम प्रयोग होता है। वहीं पश्चिम दिशा में बना यह बदबूदार गंदा टॉयलेट नगर पालिका के स्वच्छता अभियान के लिए एक चुनौती भी बन रहा है । यदि उक्त टॉयलेट की रोज नियमित रूप से साफ सफाई ही संभव हो सके तो शायद कई बुजुर्गों और महिला अधिवक्ता को बड़ी राहत मिल सकती है । लेकिन वर्तमान के ऐसे हालात में कोई भी पुरुष या महिला उस गंदे बदबूदार टॉयलेट को प्रयोग ही नही करना चाहता है। लेकिन अब प्रश्न यह भी है कि, आखिर जाएं तो जाएं कहां ??

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...