Skip to main content

Etawah News: पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर, संरक्षण का लिया गया संकल्प

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद इटावा तुलसी एवं पर्यावरण छात्र संसद के संयुक्त तत्वावधान मे सराय दयानत स्थित दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर  पानकुवर इंटरनेशनल स्कूल में प्रबुद्ध वर्ग के मध्य एक संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि अनिल कुमार पटेल निदेशक लायन सफ़ारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग हम सबके लिए एक बड़ा खतरा बनती जा रही है, विरासत में मिले प्राकृतिक संसाधनों को हमें आने वाली पीढी के लिए संरक्षित करना ही होगा। 

ग्लोबल वार्मिंग से खतरे हैं भरपूर चलो वृक्ष लगाकर करें इन्हे दूर

पर्यावरणविद डॉ राजीव चौहान ने कहा कि मातृशक्ति अनंत काल से समय-समय पर तुलसी, आवला,केला बरगद, पीपल आदि जैसे अनेको बृक्षो की पूजा करके पर्यावरण को सहेजने का हमे संदेश देती आई हैं जिसे हम विकास की अंधी दौड़ में भूलते जा रहे हैं उनके बताये मार्ग पर चलने का अनुसरण युवा पीढी को करना ही होगा।

पर्यावरण छात्र संसद व तुलसी शाखा के अध्यक्ष  डॉ कैलाश चंद्र यादव ने सभी उपस्थिति लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया साथ ही वृक्ष बनने तक इनके पालन पोषण व संरक्षण करने की शपथ भी दिलाई, साथ ही उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान जुलाई से वृहद पैमाने पर आयोजित किया जाएगा और बड़ी संख्या में पौधे लगाकर उनके पालन पोषण का कार्य सतत जारी रखा जाएगा।   संगोष्ठी को छात्र संसद से जुड़े निर्मल सिंह, संजय सक्सेना व राजीव यादव ने भी संबोधित किया, गोष्ठी का संचालन सदस्य प्रीतम खन्ना ने किया। इस अयोजन को सफल बनाने में डॉ अनुराग श्रीवास्तव, अर्चना चौबे, डॉ ध्रुवकुमार गुप्ता, मौसमी पाल, प्रीति पांडे, नीतू सिंह, अत्रि पांडे, अंजू चौधरी एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित विद्यालय परिवार एवं तुलसी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...