Skip to main content

Etawah News: 2025 तक प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को निपुण बनाने का लक्ष्य : नबाब वर्मा

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा/सैफई : प्राथमिक शिक्षकों को दिए जा रहे मिशन प्रेरणा के अंतर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित आधारित (प्राथमिक स्तरीय) प्रशिक्षण का उद्देश्य के वर्ष 2025 तक कक्षा 3 का प्रत्येक बच्चा कम से कम 60 शब्द प्रति मिनट की दर से समझ के साथ पढ़ने, 999 तक की संख्याएं पढ़ने और लिखने तथा सरल गुणन समस्याओं को हल करने में सक्षम होना है। 

यह बात खंड शिक्षा अधिकारी सैफई नबाब वर्मा ने सैफई ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अयोजित बुनियादी भाषा एवं गणित शिक्षण पर आधारित चार दिवसीय शिक्षक/ शिक्षा मित्र प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मार्च 2025 तक प्रत्येक बच्चे को प्राथमिक स्तर पर बुनियादी साक्षरता और अंकगणित कौशल प्राप्त होना अनिवार्य है। 

उन्होंने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में कमी लाना तथा परिषदीय स्कूलों के छात्रों की संख्या में वृद्धि करना है। इसमें उन्नत शिक्षा गुणवत्ता की परिकल्पना की गई है जो प्रत्येक बच्चे के समग्र विकास को सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में उन्नत शिक्षण पद्धति में रचनात्मक आकलन जैसे प्रश्नोत्तरी, खेल, सर्वेक्षण आदि, तथा सीखने के उद्देश्य से संगीत, कविता, नाटक आदि जैसी गतिविधियां शामिल करना भी मुख्य है।


चार दिवसीय प्रशिक्षण में संदर्भदाता /मास्टर ट्रेनर किशन चंद, ममता वर्मा, अरुण कुमार, नसीब खान, शिवमोहन सिंह, पूनम चौहान द्वारा बारीकी से सभी गतिविधियों पर शिक्षक व शिक्षा मित्रो को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। और शासन के आदेश अनुसार सभी को प्रशिक्षण के दौरान गतिविधि कराई जा रही है ताकि मिशन प्रेरणा का लक्ष्य पूर्ण हो सके।


 इस अवसर पर दुर्वेश यादव, देवेंद्र सिंह, रामचरन, रूपेंद्र कुमार प्रधानाध्यापक, अब्दुल कैस, श्याम सिंह, नेहा कुलश्रेष्ठ प्रधानाध्यापक, मनीष बघेल प्रधानाध्यापक, प्रियंका कुशवाहा, राजदा खातून प्रधानाध्यापक, सुघर सिंह भाऊपुर, आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...