Skip to main content

Etawah News: पार्श्वनाथ भगवान के सम्मुख चढ़ाया गया निर्वाण लाडू, मोक्ष कल्याणक महोत्सव में उमड़ी भीड़

संवाददाता: आशीष कुमार

जसवंतनगर/इटावा: तेईसवें तीर्थंकर श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण कल्याण महोत्सव नगर के 400 बरसीय प्राचीन पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया। 

    इस दौरान सुबह से ही जैन श्रद्धालुओं मंदिर की ओर आतुर दिखे ओर भगवान के अभिषेक करने को सैकडो की संख्या में जैन श्राद्धलुओ ने पीत वस्त्र धारण कर अभिषेक किया। आपको बताते चले कि उत्तरप्रदेश के वाराणसी में जन्मे वर्तमान के तेईसवें तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान को मोक्ष आज ही के दिन श्रावण शुक्ल सप्तमी को झारखंड स्थित सम्मेदशिखर से 82 करोड़ 84 लाख 45 हजार 742 मुनियों ने मोक्ष को प्राप्त किया। ऐसी स्वर्ण भद्र टूक से कठोर तपस्या कर योग निरोध कर के कई मुनियों के साथ पार्श्वनाथ भगवान ने मोक्ष को प्राप्त किया और अपनी नश्वर काया और इस संसार चक्र के जन्म मरण से मुक्ति पाई और अंतिम पद को प्राप्त किया।

       कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्व प्रथम स्वर्णमयी कलश से प्रथम अभिषेक व शांतिधारा करने का सौभाग्य राजेश जैन रोहित जैन परिवार को प्राप्त हुआ तत्पश्चात पार्श्वनाथ भगवान की सामूहिक रूप से संगीतमय विशेष पूजन व निर्वाणकांड पड़ते हुए निर्वाण दीपमय लाडू अर्पित किया गया समाज के नवयुवको ने प्रखर जैन के भजन पर नृत्य करते हुए हाथों में गोला व लाडू श्री पार्श्वनाथ भगवान के सम्मुख अर्पित किया जिसमे समाज के महिला पुरुष विशेषकर बच्चों ने बढचढकर हिस्सा लिया कार्यक्रम उपरांत साधु सेवा समिति के लोगो ने मिस्ठान वितरित कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस अवसर पर साधु सेवा समिति के वरिष्ट कार्यकर्ता आशीष जैन ने बताता कि पार्श्वनाथ भगवान हमारे लिए पुरुषार्थ और जाग्रति के प्रेरणा स्थान बने है हम सभी भी उनके बताए मार्ग का अवलंबन लेकर अपने जीवन को धन्य बनाने की भावना भाए यही भगवान के मोक्ष कल्याणक मनाने का सच्चा फल है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...