Skip to main content

Etawah News: विशाल तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई ।

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज़ादी के अमृत काल महोत्सव में जनपद इटावा की सदर इटावा विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत के नेतृत्व में एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी उर्फ संजू के संयोजन में विशाल तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई ।

तिरंगा बाइक यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत व सदर विधायक सरिता भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सदर विधानसभा से 1000 से अधिक बाइको पर भारत माता की जयकारे लगाते युवाओं के जोश एवं डीजे पर बजते देशभक्ति के गानों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया ।तिरंगा बाइक रैली शहर के शास्त्री चौराहे से प्रारंभ होकर नौरंगाबाद चौराहा, नगरपालिका चौराहा, राजगंज चौराहा, पुरबिया टोला होते हुए सरदार पटेल चौक (पक्का तालाब चौराहा) पर समापन हुआ।

 सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है और आज तिरंगा की शान केवल भारत में ही नहीं हमारे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बढ़ी है, पूरे देश में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी व्यक्ति आजादी के इस महापर्व के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाए एवं औरों को भी प्रेरित करें ।

 तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कहा कि तिरंगा हाथ में लेकर हमारे वीर सपूतों ने देश को आजाद कराया था। तिरंगा हाथ में लेकर हमारे वीर सैनिक बॉर्डर पर खड़े होकर भारत माता की सुरक्षा करते हैं और उमड़ा हुआ जनसैलाब बता रहा है कि हमारे दिलो में तिरंगे के लिए वही प्यार वही सम्मान है। तिरंगा देश के लिए कुछ कर गुजरने को प्रेरित करता है।

तिरंगा बाइक रैली में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद द्विय रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू चौधरी, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव बबलू, जिला उपाध्यक्ष देवप्रताप भदौरिया, विक्रम अग्रवाल, हरनाथ कुशवाह,जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, चक्रेश जैन, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अनुरुद्ध गुप्ता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष डंपी चौहान, सौरभ भदौरिया, आकाश अवस्थी , मृत्युंजय चौधरी, कुशल चौधरी, जिला महामंत्री मोनू चौहान, रजत शाक्य, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष तरुण रंजन गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर, विवेक गुप्ता सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चाओ के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के जिला व मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...