Skip to main content

Etawah News : गणेश विसर्जन: धूमधाम से किए गए गणपति बप्पा विसर्जन

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर : ग्राम सिरहौल के पास स्थित भोगनीपुर गंग नहर के पुल घाट पर गणेश विसर्जन का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जसवंतनगर क्षेत्र से आधा सैकड़ा करीब भगवान गणपति बप्पा की प्रतिमाएं नहर में पुलिस प्रशासन और गोताखोरो के द्वारा विसर्जित की गईं।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल मौजूद रहे, जिन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित किया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन की बेहतरीन व्यवस्था की वजह से आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

विशेष रूप से उपस्थित अधिकारियों में एएसपी सच्चिदानंद जी, तहसीलदार दिलीप कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने विसर्जन कार्यक्रम का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रधान सिरहौल के द्वारा की गई अच्छी व्यवस्था की सराहना की। नहर में मूर्ति विसर्जन के लिए कुशल गोताखोरों की व्यवस्था रही जिनके द्वारा मूर्ति विसर्जन की जा रही थी।

गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आयोजन सामाजिक सद्भाव और एकता का प्रतीक बन गया। पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश में श्रद्धालुओं ने सात वे दिन रिद्धि सिद्धि के दाता सिद्ध विनयायक गणपति बप्पा को अश्रुपूरित विदा कर नहर में विसर्जित किए और वादा किया गणपति बप्पा मोरया, अगली वरस तू जल्दी आना जल्दी आना।

विसर्जन में रवि शर्मा कैस्त, नीरज गुप्ता राम लीला तिराहा, संजू मसाले वाले मां कैला देवी के पास, राजकुमार गुप्ता लुधपुरा, राजेश मसाले, नंद किशोर, राजा बाबू, हेमू शाक्य, विक्रम शाक्य, विनोद शर्मा मोहन की मड़ैया, आदि भक्तों द्वारा विसर्जन किया गया। इन भक्तों ने गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए विशेष तौर पर भोगनीपुर गंग नहर पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया।

इस अवसर पर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...