Skip to main content

Etawah News : पेसमेकर धोखाधडी के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा/सैफई : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई इटावा में अनावश्यक आर्बिट्रेरी परचेज,  पेसमेकर धोखाधडी, गहन भ्रष्टाचार एवं अनावश्यक विदेश यात्राएं के आरोपी डाक्टर को पेसमेकर उपलब्ध कराने वाले वाँछित अभियुक्त को सैफई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

एसएसपी इटावा संजय वर्मा ने बताया कि 7 फरवरी 2022 को चिकित्सा अधीक्षक  प्रोफेशर डा0 आदेश कुमार द्वारा डा0 समीर सर्राफ तत्कालीन असिस्टेन्ट प्रोफेसर कार्डियोलोजी विभाग सैफई इटावा के विरुद्ध अनावश्यक आर्बिट्रेरी परचेज, पेसमेकर धोखाधडी, अनावश्यक विदेश यात्राएं एवं गहन भ्रष्टाचार करके विश्वविद्यालय को लाखों रुपये के लोकधन की वित्तीय हानि तथा मरीजो को भी धोखाधडी का शिकार बनाये जाने के संबंध में मु0अ0सं0 17/2022 धारा 7/8/9/13/14 भ्रष्टाचार निवारण अधि0 1988 व धारा 467/468/471/420/304 भादवि पंजीकृत कराया गया था ।  इस मामले में थाना सैफई पुलिस द्वारा अभियुक्त डॉ  समीर सर्राफ पुत्र जितेन्द्र कुमार को दिनांक 7 नवंबर 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत थी । कल रविवार को थाना सैफई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 17/22 से संबंधित अभियुक्त पीजीआई सैफई के गेट नं 03 के पास खडा है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना सैफई पुलिस टीम द्वारा पीजीआई सैफई के गेट नं 03 के पास से समय 12 :28 बजे अभियुक्त इन्द्रजीत कुमार पुत्र बाढूराम को गिरफ्तार किया गया ।   

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि मैं कृष्णा हेल्थ केयर जो बायोट्रोनिक कम्पनी के पेसमेकर की आपूर्ति करता हूं । मेरा कार्य फर्म से पेसमेकर लेकर सम्बन्धित चिकित्सक को उपलब्ध कराना है वर्ष 2018 से पीजीआई सैफई के डा0 समीर सर्राफ द्वारा मरीजों को नॉन एमआरआई पेसमेकर लगाकर एमआरआई पेसमेकर का मूल्य मेरे माध्यम से परिजनों से वसूला गया । बायोट्रोनिक कम्पनी के एमआरआई पेसमेकर का मूल्य लगभग 2 लाख रूपये तथा नॉन एमआरआई पेसमेकर का मूल्य 80 से 90 हजार तक होता है। इस वसूली की अधिक धनराशि में से 10 प्रतिशत कमीशन मुझे दिया जाता था और बताया कि उसके द्वारा डा0 समीर सर्राफ को लगभग 70 से 80 पेसमेकर उपलब्ध कराये गये हैं गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम इन्द्रजीत पुत्र बाढूराम निवासी सी-51 सहकार नगर मसवानपुर थाना कल्यानपुर जनपद कानपुर नगर मूल पता- ग्राम लोहारपुर पोस्ट टन्डवा थाना तरवा जनपद आजमगढ़ बताया है। 

गिरफ्तारी टीम में क्षेत्राधिकारी सैफई शैलेन्द्र प्रताप गौतम, प्रभारी निरीक्षक थाना सैफई अलमा अहिरवार  उ0नि0 सतीश कुमार, का0 पुष्पेन्द्र सिंह शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...