Skip to main content

Etawah News: एडीएम ने किया डीपीएस में यूपी की पहली एयरोस्पेस लैब का उद्घाटन

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : शिक्षा के साथ साथ यदि विशेष तकनीकी शिक्षा भी जुड़ जाए तो बच्चों के शैक्षिक विकास की गति अपने आप ही रॉकेट की तरह ही तेज हो जाती है। इसी क्रम में शैक्षिक जगत में शिक्षा और खेल गतिविधि में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा ने  विद्यालय में उत्तर प्रदेश की पहली एयरोस्पेस लैब स्थापित करने का भी खिताब अपने नाम कर लिया । 

आज दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा में यूपी की प्रथम एयरोस्पेस लैब का भव्य शुभारंभ अपर जिलाधिकारी, इटावा अभिनव रंजन श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर डीपीएस के चेयरमैन डॉ विवेक यादव एवम वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया। डीपीएस स्कूल के बच्चों के शानदार बैगपाइपर बैंड ने अगवानी करते हुए उन्हे स्पेशल गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 

मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम श्री गणेश जी की प्रतिमा पर  पुष्प अर्पण एवम दीप प्रज्वलन किया गया। उद्घाटन के उपरान्त मुख्य अतिथि ने नवनिर्मित एयरोस्पेस लैब का निरीक्षण किया जिसमे उन्होंने CNC मशीन, 3D प्रिंटर, विंड टनल, वी 1 वी 2 एयर क्राफ्ट, सेटेलाइट मॉडल्स, ड्रोन,आर सी प्लेन 3D मॉडलिंग,CNC डिजाइन मशीन,आर्किटेक्ट डिजाइन मशीन, वेदर मैन आदि मशीन को देखा, लैब की भव्यता देखकर वे बेहद ही प्रभावित हुए और शिक्षा के क्षेत्र मे डीपीएस के इस प्रयास की विशेष रूप से सराहना की।

इसी क्रम में स्कूल के विशाल ग्राउंड में एक विशेष एयर शो भी आयोजित किया गया था जिसमे जीएसएलवी सेटेलाइट प्रक्षेपण यान के मॉडल को भी उड़ाकर दिखाया गया साथ ही मल्टी फैन वर्किंग ड्रोन,रिमोट कंट्रोल प्लेन आदि कई छोटे बड़े प्लेन को भी उड़ाकर दिखाया गया जिसे देखकर मुख्य अतिथि सहित सारे बच्चे बेहद ही खुश नजर आए। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एडीएम इटावा अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में डीपीएस इटावा को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि,जनपद इटावा में डीपीएस का यह प्रयास बेहद ही सराहनीय है इससे बच्चे पढ़ाई के साथ साथ एयरोमॉडलिंग,एयरोस्पेस इंजीनियरिंग,एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग,एस्ट्रो फिजिक्स जैसे विषयों को आसानी से बचपन से ही समझ सकेंगे जो एक बड़ी बात होगी। संबोधन उपरान्त मुख्य अतिथि को चेयरमैन डॉ विवेक यादव द्वारा शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ विवेक यादव ने कहा कि,हमारे स्कूल की यह विशेष लैब बच्चों को भविष्य में स्पेस इंजीनियर बनने में सहायक होगी। इस लैब के माध्यम से बच्चे स्पेस टेक्नोलॉजी के प्रयोग देखेंगे और सीखेंगे साथ वे लैब में डिजाइन किए गए अपने मॉडल्स को बनाएंगे । इटावा जैसे छोटे शहर के बच्चे भी अब राकेट साइंस,सेटेलाइट साइंस की भी जानकारी हमारी इस आधुनिक लैब के माध्यम से ले सकेंगे जो अब तक बड़े शहरों में ही उपलब्ध थी।

डीपीएस की प्रिंसिपल भावना सिंह ने कहा कि, हमारे लिए यह एक बेहद ही गौरवशाली पल है कि,आज हम इस लैब के माध्यम से दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों को विशिष्ट शिक्षा की ओर ले जा रहे है जो कि आने वाले भविष्य में इटावा की शिक्षा प्रणाली में एक बड़ा बदलाव भी लेकर आएगी क्यों कि, यह विज्ञान के सभी विषयों का एक अनूठा संगम है जिसमे बच्चे सभी विषयों की जानकारी एक जगह पर प्रयोग कर सकेंगे । 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑस्ट्रेलिया सरकार के साथ काम कर रहे विशाल पांडेय,लैब इंचार्ज सुबुर अनवर,लैब सहायक रघुनंदन कुमार सभी शिक्षक शिक्षिकाए और अभिभावक गण उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम का सफल संचालन सृष्टि एवम रुचि ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।