Skip to main content

Etawah News: कछवाहा (कुशवाहा) क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह हुआ आयोजित

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : होली मिलन समारोह कछवाहा (कुशवाहा) क्षत्रिय महासभा इटावा के तत्वाधान में श्री कुंजीलाल उत्सन गार्डन तुलसीनगर में प्रथम मातृशक्ति होली मिलन समारोह मनाया गया। 

समारोह की मुख्य अतिथि अमृता सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम सभी क्षत्राणि बहिनों को आपस में प्रेम सौहार्द और मानवता से रहना चाहिए। हमारा आचरण ही हमारे बच्चों को वीक्षित करता है। उन्होंने कहा कि हमें सनातन धर्म की परम्पराएँ, त्यौहार एंव रीति रिवाजों को मजबूती से आत्मसात किये रहना चाहिए। धर्म रहते रक्षितः सनातन धर्म की रक्षा में ही हम सब की रक्षा है।

 समारोह की अध्यक्षता रूबी सिंह कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि, हमें बालक और बालिकाओं के खान-पान और शिक्षा एवं उनके आचरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

 समारोह प्रभारी एड. पुष्पा कुशवाहा ने संगठित होने पर बल दिया। सफल संचालन कुमारी दीप्ती सिहं ने किया। समारोह में प्रभा कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा (जिलाध्यक्ष महिला टापार संघ) विमला देवी (शांती मशीनरी स्टोर) सोनी कुशवाहा, सावित्री देवी, निशा देवी, नेमा देवी, सुमन कुशवाहा, जूली वैष्णवी, अंजली सहित बहुत संख्या में महिलाएं और बेटियाँ उपस्थित रहीं।

इसके बाद प्रांगण में पुरुषों का 16वाँ होली मिलन समारोह मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि व्यापार रत्न लाखन सिंह कुशवाहा राजस्थान हैण्डलूम वाले रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष एडवोकेट वीरेन्द्र स्वरूप कुशवाहा रहे। कार्यक्रम के प्रभारी रंजीत सिंह कुशवाहा ने सभी का स्वागत एवं सम्मान किया मुख्य अतिथि लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा कि होली के त्योहार पर हमें आपसी भेदभाव भूलकर भाई-चारे के साथ रहना चाहिए। 

महासभा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम सभी भाई बहिनों को एक दूसरे की उन्नति में सह‌योग करना चाहिए। संघर्ष को अपने जीवन का मित्र बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के किसी भी अनुयायी की बहिन बेटी विवाह योग्य है और आर्थिक तंगी के कारण विवाह समय पर नहीं हो पा रहा है तो वह हमारी महा सभा के पदाधिकारियों से आकर मिलें उस बहिन बेटी का विवाह समय पर हमारी महासभा करायेगी। हमारी महासभा समाज और सनातन धर्म की सेना हमेशा तत्पर रहती है।

समारोह के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र स्वरूप कुशवाहा ने कहा कि कृषि के बाद व्यापार ही अपने समाज की आर्थिक उन्नति में सबसे मजबूत साधन है इसलिए समाज के युवाओं को अधिक से अधिक स्वयं रोजगार अपनाना चाहिए।

कुंजीलाल उत्सव गार्डन के प्रबंधक अवधेश सिंह कुशवाहा और कल्याण सिंह कुशवाहा ने सभी फ़ाग गायको को केसरिया अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया देर रात्रि तक गायन होता रहा समारोह में नरेंद्र सिंह कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष सपा पंकज कुशवाहा भाजपा नेता कोमल सिंह कुशवाहा कांग्रेस नेता रामजीवन कुशवाहा सेठ गंगाराम कुशवाहा विमल सिंह और ऐश्वर्य प्रताप सिंह जन अधिकार पार्टी नेता बदन सिंह आदित्य सुरेंद्र सिंह वीरेंद्र सिंह रोहित सिंह सूर्यवंशी जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू कछवाहा प्रमोद कछवाहा सुमित नारायण जितेंद्र सिंह बॉबी कुशवाहा मुरारी लाल सिंह उमेश सिंह आशीष सिंह विवेक आलमपुर निखिल सचिन अखिल सूर्यवंशी मनोज आदि और मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...