Skip to main content

Etawah News : तीर्थ बचाने के संदेश के साथ इटावा पहुंची नेमि गिरनार यात्रा, 1008 मीटर ध्वज लेकर चले महिला-पुरूष

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में श्री नेमि गिरनार धर्म पदयात्रा का आज उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ नगर प्रवेश हुआ। इटावा की सीमा पर पहंुचते ही इस यात्रा का विश्व जैन संगठन इटावा शाखा अध्यक्ष आकाशदीप जैन के साथ पदाधिकारियों ने पहुंचकर उनकी आगवानी की। सेन्ट मेरीज स्कूल के पास पहुंचकर यात्रा में चल रहे रथ पर विराजमान 22 वे तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ का जलाभिषेक एवं शांतिधारा संजय जैन, राष्ट्रीय संयोजिका रूचि जैन के सानिध्य में रथ प्रभारी विनोद जैन दिल्ली, नीरज जैन द्वारा किया गया। 

यात्रा में समाज के करीब 1500 से अधिक महिला पुरूष 1008 मीटर लम्बा राष्ट्रीय ध्वज एवं जैन ध्वज लेकर महिला पुरूष लेकर चल रहे थे जो कि एकता एवं शांति का संदेश देने के साथ गिरनार हमारा है का गगनभेदी नारे लगा रहे थे। यह यात्रा बलराम सिंह चौराहा, नौरंगाबाद चौकी, नौरंगाबाद, पक्की सराय, सरायशेख, नगर पालिका चौराहा, रंगलाल चौराहा होते हुए लालपुरा जैन धर्मशाला पहुंची,जहॉ पहुंचकर यह धर्मसभा में परिवर्तित हो गयी। 

यहां इटावा शाखा के अध्यक्ष आकाशदीप जैन, राजीव जैन, मनोज जैन, विशाल जैन, नितिन जैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, वीरअचल जैन पदयात्री ललितपुर का पगड़ी पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया और संजय जैन को धर्म योद्धा की उपाधि से इटावा समाज द्वारा नवाजा गया। 

इस मौके पर संजय जैन ने कहा कि यह यात्रा 23 मार्च को दिल्ली से 101 दिवसीय 1500किमी यात्रा नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर 02 जुलाई 2025 को भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, झांसी, ललितपुर, सागर, भोपाल, आसना, इन्दौर, झाबुआ, दायोद, गुजरात, अहमदाबाद, राजगढ़ जूनागढ़ गिरनार जाकर समाप्त होगी। कहा कि अल्पसंख्यक सम्मेद शिखर को बचाने के लिए राष्ट्रपति भवन के सामने इण्डिया गेट पर एक बड़ा संकल्प लेकर भूख हड़ताल की जिसका परिणाम रहा है कि सरकार को झुकना पड़ा। संगठन का उदेश्य है कि जहॉ भी किसी जैन मन्दिर या किसी पौराणिक धर्मस्थल पर अतिक्रमण या अनावश्यक कब्जा किया जाता है तो संगठन उसका पुरजोर विरोध करता है और अंत तक लड़ाई लड़ता रहता है। 

यात्रा में चक्रेश जैन, रीतेश जैन, सौरभ जैन, वैभव जैन, संजू जैन, कल्लू जैन, राकेश जैन, गौरवकांत जैन, विशाल जैन, विकास जैन, अर्पित, रजत, राजू, सुनील, शेखर, कल्लू जैन सहित सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। अंत में जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...