Skip to main content

Etawah News : नवीन उपलब्धियों के साथ कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय प्रगति पथ पर अग्रसर

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के अधीन संचालित कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, मत्स्य महाविद्यालय एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. एन.के. शर्मा ने  आयोजित प्रेस वार्ता में महाविद्यालयों को आगे बढ़ाने हेतु किये गये विशेष कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुये अवगत कराया कि किसी भी संस्थान का विकास उसके मुखिया पर निर्भर करता है। इसी कड़ी में उन्होंने विश्वविद्यालय के मा. कुलपति डा. आनन्द कुमार सिंह के विस्तृत दृष्टिकोण के क्रम में उनके अथक प्रयास से रिक्त पड़े पदों पर नये शिक्षकों की नियुक्ति के कार्य का हार्दिक स्वागत किया जिसमें इटावा परिसर में एक प्राध्यापक एवं दो सह प्राध्यापक की नियुक्ति हुई है साथ ही 08 प्राध्यापक, 14 सह प्राध्यापक एवं 13 सहायक प्राध्यापक हेतु पद भी विज्ञापित किये गये है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि विगत वर्ष 2023 में छात्रों की संख्या मात्र 77 थी जो कि 2024 में बढ़कर 115 हो गयी है। 


इस बार महाविद्यालय द्वारा प्रतिष्ठित संस्थान आइ.सी.ए.आर. के साथ पहली बार समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित कर स्टूडेन्ट रेडी कार्यक्रम के अनुसार सीआइएफए, सीआईवीए, सीआईएफ में छात्रों ने अपना इन प्लान्ट प्रशिक्षण भी पूर्ण किया है। विश्वविद्यालय ने अपनी मान्यता में सुधार के लिये बायोलीग, आईएफईआरपी और आईएससीए के साथ दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया और भारत में वर्चुअल और फिजिकल मोड में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने के लिए तीन समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए है। छात्रों के हितो को ध्यान में रखते हुये छात्र उद्योग सम्पर्क कार्यक्रम में ग्रोवेल फीड प्राइवेट लिमिटेड ने छात्रों के औद्योगिक कौशल में सुधार के लिए उनके साथ दौरा किया साथ ही अन्तिम वर्ष के छात्रों के लिये ग्रामीण मत्स्य पालन कार्य के तहत मोतीझील तालाब के सौन्द्रीयकरण के लिये नगर पालिका इटावा को प्रस्ताव भी भेजा गया एवं छात्रों द्वारा चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित कृषि प्रदर्शनी में मत्स्य महाविद्यालय ने प्रथम स्थान एवं कृषि इंजी. कालेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। संकाय एवं छात्रों के प्रदर्शन के लिये कम्प्यूटर विज्ञान एवं खाद्य एवं प्रक्रिया इंजी. विभाग द्वारा दो वेबीनार का आयोजन किया गया साथ ही छात्रों के प्लेसमेन्ट प्रक्रिया बढ़ाने के अन्तर्गत गेट परीक्षा में कृषि इंजी. की छात्रा वर्तिका सचान ने AIR-40, अंकित कुमार ने AIR-41, सुयेष तिवारी  AIR-58 सहित कुल 05 छात्र परीक्षा में चयनित हुये एवं 01 छात्र ऋषि सचान को पर्ड्यू यूनिवर्सिटी, अमेरिका खुराना प्रोग्राम फॉर स्कॉलर्स-2025 के तहत प्रो. किंगस्ली एम्ब्रोस के निर्देशन में इर्न्टनशिप प्राप्त हुई है। साथ ही दो छात्रों का वीएसटी ट्रैक्टर लि. एवं एक छात्र का बानस डेयरी में प्लेसमेन्ट भी कराया गया है। परिसर की प्रगति के लिये मा. उच्च शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में 250 पेड़ लगाया जाना, नियमित योग, ध्यान एवं खेलकूद की गतिविधियॉ, जन प्रतिनिधियों का दौरा कराया जाना, वाई-फाई की व्यवस्था को वेहतर बनाया जाना, छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिये नियमिति वेबीनार करके वैज्ञानिकों और उद्योगपतियों, विशेषज्ञों से वार्ता कराया जाना, रार्ष्ट्रीय औेर अन्तर्रार्ष्ट्रीय सम्मेलनो में महाविद्यालय की तरफ से प्रस्तुतियॉ कराया जाने की प्रक्रिया निरन्तर जारी है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि वर्तमान में यूपीकैटेट-2025 के माध्यम से महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है, जिसके लिये फार्म भरने की अन्तिम तिथि 08 मई 2025 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों के प्रवेश संख्या बढ़ाने के लिये जिला स्तर के अधिकारियों का भी विशेष सहयोग लिया जा रहा है और लगभग सभी छात्र छात्राओं को क्लीन ग्रीन कैंपस और व्यवस्थित कैंटीन की सुविधाओं के साथ नियमानुसार स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है सभी सुविधाओं से युक्त यह कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय इटावा रेलवे जंक्शन से मात्र डेढ़ किमी0 और रोडवेज बस स्टैंड से मात्र दो किमी0 की दूरी पर स्थित है। 

प्रेस वार्ता में अधिष्ठाता ने सभी शिक्षक, कर्मचारियों, पत्रकारों एवं जन प्रतिनिधियों के सहयोग की प्रसंशा करते हुये परिसर को आगे बढ़ाने हेतु निरन्तर नये-नये कार्य किये जाने की बात कही । इस अवसर पर प्रो. अजीत सिंह,  डा. प्रदीप कुमार सिंह भदौरिया, डा. टी.के. माहेश्वरी एवं डा. के.के. पटेल, डा. श्वेता दुबे एवं मनीष सहाय आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...