Skip to main content

Etawah News: समाजसेवा को समर्पित गायन प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ।

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: समाजसेवा को समर्पित डा . सूरज प्रकाश जी की जयंती के अवसर पर तुलसी शाखा द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बनाने की भारत विकास परिषद की संकल्पना को साकार रूप देने को गायन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ।

  भारत विकास परिषद के संस्थापक डा . सूरज प्रकाश जी के 105 वे जन्मदिवस को परिषद की तुलसी शाखा ने स्थानीय यंग जीनियस एकेडमी में फल एवं बिस्कुट वितरित कर हर्षोल्लास से मनाया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महिला गतिविधि संयोजक डॉ स्नेहलता उमराव ने भारत माता, स्वामी विवेकानन्द और डा. सूरज प्रकाश जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया साथ ही राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम का गायन किया गया।

      मुख्य अतिथि ने डा . सूरज प्रकाश जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया। उनकी जयंती मनाए जाने के बाद गायन कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ स्नेहलता ने तुलसी शाखा द्वारा आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने को लेकर प्रारम्भ की जा रही प्रशिक्षण कार्यशाला की प्रशंसा की और कहा कि आज की पीढ़ी गायन, वादन से दूर हो रही है जबकि लय, ताल और शास्त्रीय संगीत जो भारतीय संस्कृति व समाज की पहचान है उसे हमें फिर से सीखना चाहिए। कार्यशाला के बारे में कुशल संगीत शिक्षिका डॉ करुणा बंसल ने संगीत में कैरियर के विषय में और संगीत चिकित्सा के विषय में विस्तार से बताया। म्यूजिक थेरेपी पर हो रहे शोधों के विषय में जानकारी दी और बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत के विभिन्न रागों का प्रयोग अब विभिन्न रोगों की चिकित्सा में भी किया जा रहा है।

 कार्यशाला में गुरु वंदना, सरस्वती वंदना, भजन, देश भक्ति गीत, और शास्त्रीय गायन शैली के अंतरगत ख्याल गायन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला शास्त्रीय संगीत के साधकों के लिए बहुमूल्य साबित होगी।

  इस आयोजन का सफल संचालन नीलिमा चौधरी ने किया। कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक आयोजित किए जाने में जितेन्द्र सिंह चौहान, डॉ ध्रुव कुमार गुप्ता, शशी दीक्षित, आशा अग्निहोत्री, शिक्षिका रश्मी, अंजू चौधरी एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित अन्य तुलसी सदस्यों व विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजिका एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य देशकुमारी का विशेष योगदान रहा। समापन अवसर पर विद्यालय में आए सभी अतिथियों का उन्होंने आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...