Skip to main content

Etawah News: कानपुर विश्वविद्यालय (CSJMU) की कार्यपरिषद में प्रो महेंद्र सिंह सदस्य नामित

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : के के कालेज के प्राचार्य प्रो महेंद्र सिंह को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ,कानपुर की कार्यपरिषद में कुलपति प्रो विनय पाठक की संस्तुति से कार्यपरिषद सदस्य नामित किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार ने विश्वविद्यालय के कार्यालय आदेश दिनांक 9/7/25 के द्वारा उपरोक्त मनोनयन की जानकारी दी।विदित हो प्रो महेंद्र सिंह एम एस सी (फिजिक्स) नेट, जे आर एफ एवं पी एच डी धारक है। प्रो महेंद्र कानपुर के प्रतिष्ठित बी एन डी कालेज में प्रोफेसर के पद पर 2021 तक अपनी सेवाएं भी दे चुके हैं । वे नवंबर 2021 से इटावा मुख्यालय के प्रतिष्ठित महाविद्यालय के के कालेज इटावा में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से चयनित होकर प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। प्रो महेंद्र सिंह के अतिरिक्त डी एन कालेज फतेहगढ़ फर्रुखाबाद के प्राचार्य डा मनोज गर्ग ,नेहरू कालेज छिबरामऊ के प्राचार्य डा जयवीर सिंह को भी विश्वविद्याल की कार्यपरिषद में सदस्य नामित किया गया है।



विश्वविद्यालय कार्यपरिषद में सदस्य नामित होने पर प्रो महेंद्र सिंह का महाविद्यालय में डॉ रामनरेश यादव चेयरमैन वसंत वैली पब्लिक स्कूल ,चौधरी जसवंत सिंह डिग्री कालेज ,छोटे भर्थना ,प्रो शिवराज सिंह यादव,प्रो सुनील सिंह सेंगर, डा सनोज कुमार,डा सुशील वर्मा,बड़ेबाबू मधुसूदन,राधेश्याम भारती ,पवन वर्मा,अंबुज दीक्षित,अवनींद्र मोहन आदि ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर बधाई दी।

इस मौके पर प्रो ओमकुमारी,प्रो अरुण कुमार,प्रो अनिल यादव,प्रो राजवीर सिंह,प्रो मनोज गुप्ता,प्रो पदमा त्रिपाठी, डा सुरभि यादव, डा अजरा बेगम अफरीदी ,आशीष पटेल, बृजेंद्र बंटू,हरिओम,संजीव पटेल,आलोक पटेल आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...