Skip to main content

Etawah News: जसवंतनगर में अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ का भव्य स्वागत

संवाददाता आशीष कुमार इटावा 

जसवंतनगर। शनिवार सांय काल नगर स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ का आगमन हुआ। यह पवित्र रथ जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्मस्थान अयोध्या से चलकर आया है। गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के सानिध्य में मंदिर निर्माण कार्य की प्रेरणा लेकर पहुँचे इस रथ का नगर में भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धांलुओं ने रथ पर विराजित भगवान आदिनाथ के दर्शन व आरती की

रथ में चार इंद्र—राजकमल जैन, अमीर जैन,मनोज जैन,विनोद विनीत जैन, विराजमान रहे। इस दौरान अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर हेतु श्रद्धालुओं ने जिनमूर्ति प्रदान की। जिनमें अमीर चंद्र शोभा जैन, हेमचंद अंकित जैन और नितिन जैन बैंक का विशेष योगदान रहा।

रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से कैला मइया रोड, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए पिंक बूथ तक सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु “अयोध्या तीर्थ” के नारे और “भगवान आदिनाथ” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। कार्यक्रम का संचालन अकलंक शास्त्री जी द्वारा किया गया।गौरतलब है कि अयोध्या जैन समाज का शाश्वत तीर्थ है। यहाँ करोड़ों वर्ष पूर्व प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव सहित भगवान अजितनाथ, अभिनंदननाथ, सुमतिनाथ और अनंतनाथ का जन्म हुआ। यही नहीं, अयोध्या में लगभग नौ लाख वर्ष पूर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भी जन्म हुआ था। इसी पावन धरती पर भगवान ऋषभदेव के पुत्र चक्रवर्ती सम्राट भरत का जन्म हुआ, जिनके नाम पर इस देश का नाम “भारत” पड़ा। वर्तमान में अयोध्या तीर्थ का विकास पूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...