Skip to main content

Etawah News: अखण्ड भारत के शानदार शिल्पी थे सरदार पटेल : प्रो0 रामगोपाल यादव

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: के के कॉलेज में उत्तर प्रदेश पटेल विचार मंच द्वारा सरदार पटेल जयंती समारोह आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य कर रही सामाजिक विभूतियों को मंच से मुख्य अतिथि द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश पटेल विचार मंच द्वारा सर्वप्रथम कार्यक्रम की भव्य शुरुवात पक्का तालाब चौराहे पर स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि प्रो रामगोपाल यादव एवं कार्यक्रम संयोजक द्वारा माल्यार्पण के साथ हुई तत्पश्चात समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और शिवपाल सिंह यादव ने व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में न आ पाने के कारण ऑनलाइन अपना शुभकामना संदेश पढ़ा और कार्यक्रम संयोजक आशीष पटेल को कार्यक्रम के आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि,अखंड भारत के प्रणेता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के विराट व्यक्तित्व से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता के लिए ही काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, आज का आजाद अखंड भारत सरदार पटेल की मजबूत इच्छाशक्ति की ही देन है जिन्होंने पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक पूरे भारत को एकता और अखंडता के मजबूत सूत्र में बांध दिया।

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के संयोजक आशीष पटेल और उनके सहयोगियों का विशेष आभार जताते हुए कहा कि,इन्होंने ही मुझे आज राष्ट्र के ऐसे अप्रतिम व्यक्तित्व का स्मरण करने और उन्हें प्रणाम करने का सौभाग्य प्रदान किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस महाविद्यालय से उनकी सुनहरी यादें भी जुड़ी हैं जब वे 1964 में यहां के छात्र थे और 1074 में प्रोफेसर थे। उन्होंने कहा कि,वे आज यहां इस कार्यक्रम में आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह यादव ने मंच पर बैठे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि तत्कालीन 562 रियासतों का एकीकरण करने जैसा असंभव कार्य केवल लौह पुरुष जैसा व्यक्तित्व ही कर सकता था। ऐसे ऐतिहासिक महापुरुष की जयंती में शामिल होना हम सबके लिए बड़े ही सौभाग्य की बात भी है।

कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा और कार्यक्रम के संयोजक आशीष पटेल ने पुष्पगुच्छ देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का स्वागत किया।इसी क्रम में कार्यक्रम संयोजक आशीष पटेल द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माल्यार्पण के साथ प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। 

अगले क्रम में मंच से विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार प्रकट किए जिनमें समाजवादी पार्टी के सांसद इटावा जितेन्द्र दोहरे,सिकंदरा विधायक मिथलेश कटियार,पूर्व राज्य मंत्री और राष्ट्रीय कवि अशोक यादव पूर्व एम एल सी राजेश यादव,सपा नेता रामनरेश मिनी, पूर्व डीआईजी राजा बाबू सिंह सहित जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू,गोपाल यादव, आशीष राजपूत, डॉ कैलाश यादव ,ज्योति गुप्ता आदि प्रमुख रहे। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि अशोक यादव, पूर्व विधायक मिथिलेश कटियार, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता संटू ने भी अपने स्वतंत्र विचार रखे। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा, मंत्री ओंकारनाथ वर्मा एवं चीफ प्रॉक्टर डा. शिवराज सिंह यादव ने भी सभी अतिथियों का स्वागत किया। 

जयंती के इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पटेल विचार मंच द्वारा द्वारा शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया। जिनमें विशिष्ट प्रशासनिक सेवा के लिए पूर्व डीआईजी राजा बाबू सिंह,सामाजिक सेवा के लिए राष्ट्रीय कवि अशोक यादव,शिक्षा के क्षेत्र में पप्पन सिद्धकी,समाजसेवी दरोगा पहलवान,पत्रकारिता में पत्रकार राजेंद्र वर्मा,वन्यजीव संरक्षण एवं सर्पदंश जागरूकता के लिए सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी,पान कुंवर स्कूल,बौद्ध विद्या मंदिर,रेडवुड ग्लोबल आदि के विभिन्न प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इसकी क्रम में डॉ सुनील सिंह सेंगर द्वारा मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मातृ शक्ति को भी सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के अंत में संयोजक आशीष पटेल ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि, माननीय शिवपाल सिंह यादव जी के विशेष योगदान से पक्के तालाब पर स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापना से आरम्भ हुई इटावा में सरदार पटेल जयंती आज अपने भव्य 25 वर्ष भी पूर्ण कर रही है।

समारोह के मंच का सफल संचालन सपा जिला महासचिव बीरू भदौरिया ने किया। 

इस अवसर पर इटावा लोकसभा के सांसद जितेंद्र दोहरे,पूर्व विधायिका मिथलेश कटियार, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, गोपाल यादव,केके यादव, सुनील यादव, धर्मवीर बिट्टू, कमलापति वर्मा, ओंकारनाथ वर्मा ( मंत्री ), अरविंद यादव,राजेश यादव,डा. ओम कुमारी, सचिन, सोमनाथ, डा समित वर्मा,सचिन पूर्व सभासद, अतुल वर्मा,राजेश वर्मा, विमल वर्मा, सुनील पटेल, देशराज वर्मा, पवन वर्मा, विनय वर्मा, विमल वर्मा, आदि लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...