संवाददाता रिषी पाल सिंह
इकदिल / इटावा- “रक्तदाता समूह इटावा” के तत्वावधान में थाना इकदिल परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद रोगियों की सहायता हेतु रक्त एकत्र करना है। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व चेयरमैन डॉ. सौरभ दीक्षित ने किया
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई की ब्लड बैंक टीम के द्वारा कुल 9 यूनिट रक्त संकलित किया गया। रक्तदाता समूह इटावा द्वारा जरुरतमंदो को रक्त उपलब्ध करना एवं लावारिस शवों का विधि विधान से अंतिम संस्कार करना बहुत नेक कार्य किया जा रहा है। इस क्रम को जारी रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर जरुरतमंदो को समय पर रक्त मिल सकें और किसी का जीवन बचाया जा सकें इस लिए समय-समय पर रक्तदान शिवारों का आयोजन किया जाता है। आज के रक्तदान शिविर में थाना इकदिल प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार, एएसआई कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल सचिन वाजपेई, कांस्टेबल शक्ति सिंह, आशीष कुमार, श्रीकांत दुबे, सतेंद्र कुमार ने अपना उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान थाना इकदिल प्रभारी को “रक्तदाता समूह इटावा” की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। और रक्तदाता समूह के सदस्य सौरभ परिहार मौजूद रहे
कैम्प आयोजक शरद तिवारी ने बताया कि रक्तदान एक महान मानव सेवा है और समूह द्वारा ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रक्त केंद्र से डॉ. यतेन्द्र मोहन, डॉ. राम प्रकाश तिवारी, डॉ. राकेश मीणा, इशू , विजय, केदारमल शर्मा, राम स्वरूप, प्रियंका पाल , राजेश ,कपिल ,अवध, सुशांत, मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment