ब्यूरो संवाददाता
इटावा : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) कानपुर में चल रहे दो दिवसीय किसान मेला का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। मेले में देश एवं प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार से आए किसानों ने लाभ प्राप्त किया।
सहायकनिदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ मनोज कटियार ने बताया कि गेहूं की डीबीडब्लू 303, के 1317, के 1616, के 1006 तथा डीबीडब्लू 187, मसूर की केएलबी 345 ,मटर की केपीएमआर 522, तथा चना की उदय, के डब्लू आर 108 आदि प्रजातियों की अधिक मांग रही है। मेले के समापन अवसर पर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टाल को प्रथम पुरस्कार कल्याणपुर विधानसभा से विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार ने देकर सम्मानित किया। विधायक ने विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ मेले का निरीक्षण किया और विभिन्न उत्पादों को देखा। विधायक श्रीमती कटियार ने अपने संबोधन में कहा कि किसान अब वैज्ञानिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर काम कर रहे हैं। किसान आपस में मिलकर अब फार्मर कंपनियां भी बना रहे हैं। मेले में हर तरह की नई तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव ने मुख्य अतीत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।अधिष्ठाता कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज ने डॉ. के के पटेल और महाविद्यालय से मेले में भाग लेने हेतु नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। डॉ शर्मा ने कहा कि किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी से किसानों को काफी लाभ मिलता है।

Comments
Post a Comment