Skip to main content

Etawah News : अत्यधिक सर्दी एवं बढ़ते कोहरे को देखते हुए शीतकालीन अवकाश घोषित करने की मांग पूरी हुई।

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा एवं उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद इटावा के पदाधिकारियो द्वारा जिलाधिकारी महोदय से मिलकर उन्हें अवगत कराया कि जनपद में सर्दी और कोहरे का प्रकोप निरन्तर बढ़ता जा रहा हैं शून्य दृश्यता और पारा गिरने के कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा हैं। सुदूर अंचलों के विद्यार्थियों को जल्द ही घरों से अध्ययन हेतु निकलना पड़ता हैं।

संगठन के संरक्षक एवं प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे ने बताया कि इस समय अभिभावकों को अपने बच्चों के खराब स्वास्थ्य होने एवं कोहरे के कारण किसी अप्रिय घटना की आशंका के चलते अध्यधिक चिन्ता सता रही हैं।

मौसम विभाग के द्वारा जारी खराब मौसम के पूर्वानुमान एवं विद्यार्थियों व अभिभावकों को स्वाभाविक रूप से होने वाली चिन्ता को सहानुभूतिपूर्वक देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान एवं प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से अपने संगठनों के माध्यम से शीतकालीन अवकाश घोषित करने की जनहित में जिला प्रशासन से मांग की जिसका जिला प्रशासन द्वारा गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए जनपद के सभी प्रकार के बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों में 20 दिसम्बर शनिवार का शीतकालीन अवकाश इस शर्त के साथ घोषित किया गया कि पूर्व निर्धारित प्रशासनिक कार्यों जैसे परीक्षा पर चर्चा या मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण कार्य आदि में कोई व्यवधान ना होने पाए।

इस आदेश के साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि 22 दिसम्बर से अग्रिम आदेशों तक 10 बजे से 03 बजे तक विद्यालयो के संचालन का समय निर्धारित रहेगा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा एवं प्रधानाचार्य परिषद इटावा द्वारा जिला प्रशासन का जनहित में सहानुभूति पूर्वक निर्णय लिए जाने का आभार दोनों ही संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...