Skip to main content

Etawah News: प्रदर्शनी पंडाल में हुआ मानस सम्मेलन का भव्य शुभारम्भ

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : जनपद प्रदर्शनी पंडाल में दो दिवसीय राम चरित मानस सम्मेलन का शुभारम्भ भारत के विख्यात संत मलूक पीठाधीश्वर पूज्य श्री राजेंद्र दास जी महाराज देवाचार्य ने करते हुए कहा कि राम चरित्र सुनने का फल यही है कि उस व्यक्ति में फिर नाममात्र भी नृशंसता नहीं रहती। वह पूर्ण रूप से निश्छल और निष्कपट हो जाता है। 

अपने संबोधन में मानस की महिमा पर बोलते हुए पूज्य संत श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि राम चरित मानस वैदुष्यता से सम्पन्न ऐसा विशिष्ट ग्रंथ है, जिसको कह पाने की सामर्थ्य एकमात्र गोस्वामी तुलसीदास जी में ही हुई। यह

मनुष्यता का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है, जिससे संपूर्ण मानवता का कल्याण हो रहा है। इसीलिए कहा कि जो इसे सच्ची श्रद्धा से सुनता है, उसके जीवन से कठोरता , क्रूरता और नृशंसता समाप्त हो जाती है। उसका जीवन निश्छल और निष्कपट बन जाता है। और यदि जीवन भर राम कथा और राम चरित्र सुनकर भी व्यक्ति में ऐसा स्वभाव न आया तो सब व्यर्थ है। आज लोग शक्ल सूरत से राक्षस जैसे भले न दिखते हो, लेकिन अपने माता पिता, भाई, परिवार और समाज में भी ऐसी क्रूरता और नृशंसता करते हैं, कि राक्षस भी शरमा जाएं। इसलिए राम चरित मानस का मनुष्य के जीवन को संवारने में बहुत महत्व है, सभी को इसका श्रद्धापूर्वक सानिध्य लेना ही चाहिए। 

उन्होंने कहा कि राम का चरित्र इतना उज्जवल है कि संपूर्ण सृष्टि में उन जैसा कोई नहीं है। उन्होंने निषादराज गुह को गले लगाया और उनकी माता का कौशल्या के समान आदर किया। राम चरित मानस में तीन शब्द हैं, जिनका तात्विक संदेश यही है कि अगर राम से मिलना है तो चरित्र के निर्वहन पर विशेष ध्यान देना होगा। राम जी जिस आचरण पर चले, वही मार्ग राम से मिलने का सबसे सुगम साधन हो सकता है। उन्होंने कहा कि मानस से बड़ा शिक्षक कोई नहीं है, जिसने सारे समाज को जीवन संवारने का सुगम सद्मार्ग दिखाया है।

इससे पूर्व कार्यक्रम के संरक्षक डॉ विश्वपति त्रिवेदी एवं संयोजक संजीव अग्रवाल (एफसीए) ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर मिश्र ने किया। सम्मेलन में संत सुबोधानंद सरस्वती, स्वामी वासुदेव मुनि पटियाला बाबा , इस्कॉन केंद्र प्रभारी गोविंद गिरधारी दास, पं. मनुपुत्र दास, अर्थशास्त्री प्रजापति त्रिवेदी, एडीएम संदीप श्रीवास्तव, सुनीता दीक्षित श्यामा, डॉ. कुश चतुर्वेदी, ओम नारायण शुक्ला, सुरेश अरोरा, राजेंद्र दीक्षित, सतीश यादव, गोपाल वर्मा, कृपानंद वाजपेई, रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी, नीरज दीक्षित, राजीव लोचन दीक्षित, कुलदीप अवस्थी, केके सक्सेना, पंकज कुमार सिंह चौहान, ओ पी मिश्रा, राजेश वाजपेई, मुन्ना मिश्रा, आशुतोष त्रिवेदी, डॉ आशीष त्रिपाठी ,संकेत मिश्रा, हिमांशु, अर्चना चतुर्वेदी, पूनम पांडेय, प्रीती पांडे, विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिखा अग्रवाल, शुभदा शुक्ला ने आरती गायन किया। संयोजक संजीव अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...