Skip to main content

Etawah News : राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : यमुना तट पर कला, संस्कृति एवं विकास  यात्रा की अग्रदूत जनपद प्रदर्शनी एवं इटावा महोत्सव में भारत विकास परिषद इटावा तुलसी के अध्यक्ष एवं पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ कैलाश चन्द्र यादव के संयोजन में "राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता"  का आयोजन हुआ जिसका मां वीणावादिनी के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं उपस्थित लोगों द्वारा एकसुर में "सम्पूर्ण वन्देमातरम गायन" के साथ विधिवत शुभारम्भ हुआ।

 इस प्रतियोगिता में जनपद के कई विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र–छात्राएँ एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे - प्रथम स्थान : नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स। द्वितीय स्थान : पांकुनवर इंटरनेशनल स्कूल, इटावा , एसएस मेमोरियल स्कूल सैफई एवं सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इटावा तृतीय स्थान : अर्चना मेमोरियल स्कूल, इटावा एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मुकेश यादव  ( सह जिला विद्यालय निरीक्षक) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन यादव जी, डॉ शैलेन्द्र शर्मा जी, श्री श्यामपाल जी,  श्री संजय शर्मा ,श्री उमेश यादव, श्री गुफ़रान अहमद, विवेक जी, श्री धर्मेन्द्र शर्मा, श्री अभिषेक सक्सेना, श्री वेद त्रिपाठी, श्री मनोज यादव, मनोज एमएसजी, श्री विपिन जी एवं श्री पंकज शर्मा जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

आज आयोजित हुई इस समूहगान प्रतियोगिता में तुलसी शाखा से सुशीला राजावत, नीलिमा चौधरी, शशि दीक्षित, मौसमी पाल, आशा अग्निहोत्री, मंजू सिंह, रश्मि यादव, अंजू चौधरी एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित अन्य सदस्यों की गरिमामई उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनंदन पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, इटावा के चेयरमैन श्री डॉ. कैलाश चन्द्र यादव जी, श्रीमती रश्मि यादव जी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविंद कुमार तोमर जी द्वारा किया गया।

यह कार्यक्रम समूहगान प्रतियोगिता परिषद की मूल भावना चेतना के स्वर से लिए गए राष्ट्रीय गीतों पर आधारित था, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन, सामूहिकता, संगीतात्मकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों का सुंदर प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साह, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...