Skip to main content

Etawah News : प्रदर्शनी पंडाल में हुआ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन, प्रमुख चौराहों पर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं स्थापित की जाए

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : इटावा महोत्सव प्रदर्शनी पण्डाल में स्वतत्रंता संग्राम सेनानी सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे, नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी प्रदीप शाक्य बबलू , विशिष्ट अतिथि तात्या टोपे के पौत्र विनायक राव टोपे, अमर शहीद क्रांतिकारी पंडित राम नारायण आज़ाद के वंशज बॉबी दुबे आज़ाद, राज त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक आकाशदीप जैन एवं जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। 

मुख्य अतिथि सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को आजाद किया है, सेनानी परिजनों के बीच में उपस्थित होने का हमें जो सौभाग्य मिला है उससे मैं गौरवान्वित हूॅ। सेनानी परिवार के लिए उनके द्वार हमेशा खुले है वह आकर अपनी समस्याओं का निदान किसी भी समय मिलकर करा सकते है। नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने कहा कि स्वतंन्त्रता संग्राम सेनानियों की वजह से ही आज खुले में सांस ले पा रहे है। जिलाध्यक्ष सपा प्रदीप शाक्य ने कहा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को उचित सम्मान नही दे रही है। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए सेनानी एवं उनके आश्रितों ने एकजुट होकर मांग करते हुए कहा कि जिले के प्रमुख चौराहों पर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं लगाई जाए इसके साथ मार्गो के नाम सेनानियों के नाम से रखे जाएं। संयोजक आकाशदीप जैन ने कहा कि आजाद भारत में वर्तमान राजनेताओ और प्रशासनिक अधिकारियों को अपना बहुमुखी विकास करने का शुभ अवसर मिला है किन्तु लोकतत्रं की स्थापना करने वाले स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों व उसके परिजनों की दशा और दिशा सुधारे जाने हेतु शासन स्तर पर कोई ठोस नीति नहीं बनायी गई। वर्तमान परिस्थिातियों में लागू पेशन नियमावती 1975 में संशोधन व संवर्धन करने की नितान्त आवश्यकता है। आकाशदीप जैन ने सेनानी आश्रितों की समस्याओं एवं अन्य नौ सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को सम्बोधित करते हुये सांसद इटावा एवं चेयरमैन नगर पालिका को सौपा। इससे पूर्व सम्मेलन में आए अतिथियों का संयोजक आकाशदीप जैन ने शॉल ओढ़ाकर एवं वैज लगाकर सम्मानित किया। सेनानी पत्नी शांति देवी एवं गंगा देवी सहित सेनानी आश्रितों का शॉल एवं पटका पहनाकर जनप्रतिनिधियों द्रारा सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता, सपा प्रवक्ता विकास गुप्ता, सेनानी आश्रित ज्योत्सना वर्मा, के.के.यादव, इकबाल हाशिमी, योगेन्द्र दीक्षित, आनन्द कुमार यादव, रामलखन चौधरी, गिरीश चन्द्र गुप्ता, अनुराग अग्निहोत्री सहित अन्य तीन सैकड़ा से अधिक सेनानी आश्रित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शैलेन्द्र शर्मा ने किया। आभार संयोजक आकाशदीप जैन ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...