ब्यूरो संवाददाता
इटावा: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के अधीन संचालित कृषि अभियंत्रण संकाय इटावा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर अधिष्ठाता डॉ डी. सिंह के नेतृत्व में एक दौड़ का आयोजन रन फॉर स्वदेशी के नाम से किया गया जो कि महाविद्यालय के अकादमिक परिसर से शुरू होकर जिला अस्पताल होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई।
रन फॉर स्वदेशी दौड़ में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग़ किया इस दौड़ में डॉ अजीत सिंह, अधिष्ठाता मत्स्य एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, डॉ के के पटेल, डॉ टी के माहेश्वरी, सत्येंद्र पाल सहित सभी टीचिंग स्टाफ एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment