Skip to main content

Etawah News : इटावा मैराथन का हुआ सफल आयोजन।

संवाददाता-रिषीपाल सिंह

इटावा में आयोजित मैराथन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री जी भी गरिमामयी उपस्थिति के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता रहे। उनके साथ प्रशांत राव चौबे, जितेन्द्र जी, सोमेंद्र सिंह संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, शिपू चौधरी, आयुष राज, प्रेमदास कठेरिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मैराथन आयोजन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन संस्कार गुप्ता नगर मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं चित्रा परिहार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में 2400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें इटावा सहित प्रदेश के लगभग 60 जिलों से आए युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

मैराथन की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे हुई, जिसे प्रभारी मंत्री जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रवि यादव, द्वितीय स्थान मोहित यादव एवं तृतीय स्थान श्रीकांत यादव ने प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान ईशा, द्वितीय स्थान पूनम एवं तृतीय स्थान काजल ने हासिल किया।

कार्यक्रम में पैरा एथलीट्स की भी सराहनीय भागीदारी रही, जिसमें मोहित परमार, प्रांसी, संगम एवं शिवाकांत जी शामिल रहे। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया तथा इस आयोजन को युवाओं के स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इटावा हेल्प डेस्क के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इनमें ऋतिक कठेरिया, ऋषभ Dwivedi, अक्षय द्विवेदी, सुखशांत पाण्डेय, हरसू शाक्य, कृष्ण कुशवाहा, प्रबल भदौरिया, पीयूष, सैंडी यादव, निखिल अवस्थी एवं जय सिंह कुशवाहा प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर मंत्री संस्कार गुप्ता, संगठन मंत्री सोमू जी एवं सत्यम दुबे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...