Skip to main content

Posts

Etawah News: व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक जल्द आयोजित कराई जाए: धर्मेंद्र जैन

ब्यूरो संवाददाता इटावा : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा ( बंसल गुठ) के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, जिला मंत्री इकरार अहमद ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह को एक ज्ञापन देकर व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की जाने की मांग की। जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन,जिला मंत्री इक़रार अहमद ने कहा पिछले 3 माह से व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित नहीं की गई जिसको लेकर आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मांग करते हुए कहा शीघ्र व्यापारी  सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की जाए व्यापारी वर्ग द्वारा पंजीकृत कराए गए अभियोगों, शिकायतों के संबंध में की जाने वाली कार्रवाई एवं उसकी प्रगति की भी समय-समय पर समीक्षा होती रहे बैठक के माध्यम से व्यापारी अपनी बात उच्च अधिकारियों से सीधी कर सकें। जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बैठक  को शीघ्र आयोजित कराए जाने का आश्वासन दिया। मांग करने वालों में जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन जिला कोषाध्यक...

Etawah News: प्रदेश सरकार की योजनांतर्गत नगर के दो महाविद्यालयों में 719 टेबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए गए।

आशीष कुमार इटावा,  विकास खण्ड जसवंतनगर  में प्रदेश सरकार की योजनांतर्गत नगर के दो महाविद्यालयों में 719 टेबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए गए। दोनों कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव के पुत्र पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे उन्होंने इन दोनों कॉलेजों के विद्यार्थियों को टेबलेट व स्मार्टफोन प्रदान किए।             चौ. सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज में डी.फार्मा के विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पी सी एफ चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर ने माँ सरस्वती पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया। इस कार्यक्रम में डिप्लोमा ऑफ फार्मेसी के द्वितीय वर्ष के 128 विद्यार्थियों को टेबलेट का वितरण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्राप्त हुए इन टेबलेट का प्रयोग करके बच्चे स्वयं को तकनीकी रूप से मजबूत करने में करें। और अपनी शिक्षा व्यवस्था में इनका प्रयोग करके अपने और अपने परिवार के भविष्य को स्थापित करने में करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का सकारात्मक प्रय...

Etawah News: 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया, जच्चा बच्चा स्वस्थ

संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर(इटावा ) विकासखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग जीवन दायिनी 108 एंबुलेंस कर्मियों ने प्रसव पीड़ा से कराह रही रजमऊ गांव की एक महिला फूलन देवी का एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। बेटीे के सकुशल जन्म होने से परिवारी जन बेहद खुश नजर आए। सीएचसी अधीक्षक ने जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए हैं। क्षेत्र के रजमऊ गांव में नितेश कुमार की 27 वर्षीया पत्नी फूलन देवी को रात 12 बजे करीब प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के सदस्यों ने आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के लिए कॉल किया। सूचना पर सैफई पीजीआई से 108 एंबुलेंस को लेकर ई एम टी हरवेंद्र कुमार व चालक पंकज कुमार UP 41 G 2964 एम्बुलेंस लेकर रवाना हुए। सूचना मिलते ही आशा कार्यकत्री कमला देवी भी प्रसूता के घर पहुंच गई थीं। प्रसूता को असहनीय दर्द था इसलिए उसके परिजन परेशान थे कि कोई कोई समस्या ना आए और जल्द ही प्रसूता अस्पताल पहुंच जाए।  हालांकि कुछ देर में ही एंबुलेंस उनके घर पहुंच गई और जैसे ही एंबुलेंस कर्मी प्रसूता फूलन देवी व उनकी जेठानी ममता देवी और बहन पिंकी को एंबुलेंस में लेकर रजमऊ से निकले कुछ दूर ही चल सके ...

Etawah News: घर मे लगी आग, सारा सामान जल कर हुआ खाक।

संवाददाता: आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर : बलरई थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कोकावली गांव के एक घर में अज्ञात कारणो से आग लग गई जिससे वहां रखा नगदी, साइकिल, बकरी तथा घर गृहस्थी का सारा सामान जल गया। करीब एक लाख का नुकसान बताया गया है। बुधवार की देर शाम कमल किशार पुत्र रघुनाथ जाटव जो घर के किसी काम से जसवंतनगर बाजार आया हुआ था जबकि उसकी पत्नी चमेली देवी गांव मे ही अपनी पुत्र बधू के पास गई हुई थी तभी अचानक उसके घर में आग लग गई। आग इतनी तेज हुई कि उसका सारा सामान जल गया ग्रामीणों ने समर सेबल का पानी डालकर तथा वाल्टियों से आग को बुझाया।  पीड़ित कमल किशोर ने बताया कि इस घटना में उसकी साइकिल, बकरी, एक कुंटल गेहू तथा घर गृहस्थी के सामान के अलावा 25 हजार रूपये नगद जो बिजली के बिल के जमा करने के लिए रखे थे वह जल गये। सूचना मिलते ही मौके पर बलरई थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह पहुॅचे और उन्होने पीड़ित परिवार से बातचीत की तथा उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता दिलवाने का आवश्वासन दिया है।

Etawah News: नगर पालिका परिषद इटावा ने पर्यावरणविद डॉ आशीष त्रिपाठी को नियुक्त किया ब्रांड एम्बेसडर

ब्यूरो संवाददाता इटावा : नगर पालिका परिषद इटावा ने सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को स्वच्छता,पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रचार प्रसार के लिये अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। विदित हो कि,डॉ आशीष जनपद इटावा की जनता को पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिये पिछले 20 वर्षों से लगातार ही जागरूक करते चले आ रहे हैं । उनके द्वारा जनपद इटावा में पिछले कई वर्षों से विभिन्न सर्पों की प्रजाति को बचाने रेस्क्यू करने व जनता को विषहीन व विषधारी सर्पों के बारे में जानकारी देकर सर्प दंश से जागरूक करने के लिये लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। डॉ आशीष त्रिपाठी संस्था (ओशन) ऑर्गनाइजेशन फ़ॉर कंजर्वेशन ऑफ एनवायरमेंट एंड नेचर के माध्यम से जनपद में अब तक कई विद्यालयों व महाविद्यालयों में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर हजारों स्कूली / कॉलेज के छात्र छात्राओं को वन्यजीव एवं जैवविविधता संरक्षण अभियान से जोड़ने के साथ उन्हें सर्पदंश से बचाव व सर्पदंश के बारे में जानकारी दे रहे है। डॉ आशीष इटावा पुलिस सेवा डायल 112 के साथ भी जनपद में  जहरीले सर्पो को घरों से सुरक्षित र...

Etawah News: समाजसेवी सौम्य वर्मा तरुन ने जिला अस्पताल में बंद लिफ्ट को चालू करवाने हेतु सीएमओ को सौंपा माँग पत्र।

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जनपद में   सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल हे , लेकिन हालात यह हैं कि गंभीर मरीजों को पहले व दुसरे माले पर पहुंचाने के लिए अस्पताल में लिफ्ट तो लगी है , पर वह 6 माह से बंद पड़ी हुई है।   नतीजतन मरीज को अटेंडर कंधे या फिर सीढ़ियों पर बिठा बिठा कर वार्ड में ले जाने को मजबूर है।   सामाजिक एवं मानव सेवा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी सौम्य वर्मा तरुन ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर संयुक्त चिकित्सालय में लगभग छः महीने से बंद पड़ी लिफ्ट को सुचारू रूप से चालू करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया माँग पत्र।   समाजसेवी सौम्य वर्मा तरुन ने बताया कि बुधवार को घायल व्यक्ति को उपचार करवाने के लिए जिला अस्पताल ले गए थे उसी समय अस्पताल में भर्ती मरीज व तीमारदारों ने बताया कि जिला अस्पताल में लगभग छः महीने से लिफ्ट खराब पड़ी है। ऐसे में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजो और उनके तीमारदारों को दूसरी व तीसरी मंजिल में जाने के लिए सीढ़ी का सहारा लेना पड़ता जिसमे भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समाजसेवी ने समस्या को संज्ञान में लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाक...

Etawah News: तेंदुए की धर पकड़ अभियान में सफारी प्रशासन अब तक खाली हाथ

ब्यूरो संवाददाता   इटावा : इटावा सफारी पार्क में पिछले दिनों घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरी रात जोरदार अभियान चलाया गया लेकिन तेंदुआ कहीं दिखाई नहीं दिया। तेंदुआ अप्रैल के शुरुआती दिनों में एक बार सीसीटीवी कैमरे में नजर आया था उसके बाद से वह दिखाई नहीं दिया। डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि सफारी के कर्मचारियों की ओर से पूरी रात अभियान चलाया गया लेकिन इस दौरान कहीं तेंदुआ दिखा नहीं। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए चार पिंजड़े लगाए गए हैं लेकिन तेंदुआ इन पिंजड़ों के पास भी नहीं पहुंच रहा है , हालांकि अभी तेंदुए को पकड़ने की कोशिश जारी है। तेंदुए ने अब तक लगभग 10 हिरनों को मारा है , दोबारा वह हिरनों पर हमला न कर पाए इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सफारी में तेंदुए को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई लगाई हैं जो लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं।