Skip to main content

Posts

Etawah News: व्यापार मंडल की इकाई का हुआ विस्तार

ब्यूरो संवाददाता इटावा : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की इटावा शहर इकाई का विस्तार जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेश चंद्र कुशवाहा एवं प्रदेश मंत्री आदेश चौधरी की उपस्थिति में हुआ जिसमें संगठन के शहर अध्यक्ष अखिल बंसल ने अवनीश वर्मा को शहर महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता एवं अंकित पचौरी को शहर उपाध्यक्ष, योगेंद्र सक्सेना एडवोकेट को विधिक सलाहकार, मुनीश चंद्र एवं संजीव दुबे को शहर मंत्री मनोनीत किया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से संगठन के जिला संरक्षक राजेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विकार अहमद एवं शिवम धाकरे जिला विधिक सलाहकार सुनील तिवारी, जिला मंत्री शिवम शाक्य व मनीष गुप्ता एवं रामप्रकाश चित्रवंशी एवं भरथना के नगर अध्यक्ष शिवम भदौरिया, नगर महामंत्री गौरव गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष हिमांशु पोरवाल व हनी गुप्ता नगर मंत्री देशबंधु शाक्य व सुबोध शर्मा आदि पदाधिकारियों के साथ ही जसवंतनगर के नगर अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर व उनकी टीम मौजूद रही इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अखिल बंसल व उनकी टीम द्वारा जिले व नगर के सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

Etawah News: अंजना दोहरे बनी महिला व्यापार मंडल की जिला उपाध्यक्ष

ब्यूरो संवाददाता इटावा : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में महिला जिला अध्यक्ष मीना सिंह राजपूत की संस्तुति पर वरिष्ठ व्यापारी अंजना दोहरे ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की आज आजीवन सदस्यता ग्रहण की और अंजन दोहरे को महिला व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। पक्का बाग स्थित युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा के प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फूल माला पट्टा एवं प्रमाण पत्र सदस्यता रशीद देकर सम्मानित किया। जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, जिला मंत्री इकरार अहमद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल जी के आह्वान पर आज 25 जुलाई से पूरे प्रदेश में व्यापारी जोड़ों सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है उसी के तहत जनपद इटावा में व्यापारियों को जोड़ने का काम किया गया जो निरंतर जारी रहेगा। शहर कस्बा बाजारों में व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा और नए सदस्यों को संगठन में ...

Etawah News: शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, पुलिस रही मुस्तैद

ब्यूरो संवाददाता इटावा : सावन के दूसरे सोमवार को शहर के नीलकंठ मंदिर, हजारी मंदिर,  भरेह मंदिर आदि में सुबह से ही भीड़ रही। यहां सुबह से ही जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के कार्यक्रम शुरू हो गए। भक्तों ने शिव मंदिरों में शिवलिंग पर बेलपत्र दूध चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। सावन के दूसरे सोमवार पर भरेह के भारेश्वर शिव मंदिर में भोले के भक्तों का तांता लगा रहा, श्रद्घालुओं में शिवलिंग पर दूध फलफूल धतूरा, बेलपत्र दही और जल आदि से अभिषेक कर भोले की पूजा अर्चना की। आज सुबह से ही जनपद के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर भक्तगण उमड़ पड़े। हर हर महादेव और जय जय भोले के उद्धोष के साथ भक्तगणों ने मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।  भरेह के भारेश्वर मन्दिर मे सावन के दूसरे सोमवार को दूर दूर से आये भक्‍तों ने हर हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव की शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी ने बताया की सुबह से ही भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा अर्चना की शुरूआत की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, फल-फूल, वेल पत्र, घी, दही, धतूरा, पानी आदि से भगवान भोल...

Etawah News: 200 साल पुराना मकान गिरा, 5 गाड़िया क्षतिग्रस्त, एक महिला गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो संवाददाता इटावा:   सदर कोतवाली क्षेत्र के पंसारी टोला में देर रात महेंदी वाली कोठी की करीब एक हजार वर्ग विशालकाय दीवार अचानक से धसक कर जमीदोंज हो गई। जिस कारण कोठी के पिछले हिस्से में बने दो मकान व गैराज में लाखों रुपये कीमत के खड़े वाहन क्षतिग्रस्त होने से लाखों का नुकसान हो गया। हादसे में कोठी के पिछले हिस्से में बने मकान में रहने वाली महिला नीलम यादव पत्नी विकास यादव निवासी पंसारी टोला दबकर बुरी तरह घायल होगयी। वही इस हादसे में पांच वाहन दबकर चकनाचूर हो गये। दीवार गिरने से इतना बड़ा धमाका हुआ कि आसपास इलाके के लोग रात के समय अपने घरों से बाहर निकलर खड़े हो गये। पीड़ितों ने मदद की गुहार लगाई । सूचना पर पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य किया

Etawah News: ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से ट्रामा सेंटर में मची भगदड़

ब्यूरो संवाददाता इटावा : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय , सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से शनिवार रात करीब 11 बजे भगदड़ मच गई। वार्ड ब्वाय और एंबुलेंस चालक ने आनन-फानन में सिलेंडर का नोजल बंद किया। शनिवार रात ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी में 22 मरीज भर्ती थे।   एक मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होने पर तीमारदार खुद डॉक्टर कक्ष में जाकर ऑक्सीजन सिलेंडर लाने लगा। इस बीच सिलेंडर घसीटते समय उसका नोजल खुल गया। इससे गैस लीक होने लगी। यह देख इमरजेंसी में भगदड़ मच गई।   तीमारदार अपने मरीजों को लेकर भागने लगे। हालांकि इस अफरा-तफरी के बीच वार्ड ब्वाय और एक एंबुलेंस चालक ने नोजल लगाकर स्थिति पर काबू किया। सूचना पर अधिाकारियों में हड़कंप मच गया।   प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने मौजूद स्टाफ की पहुंचकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा वार्ड में अनावश्यक सिलेंडर नहीं रखे जाएं। अगर मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता है तो वार्ड ब्वाय ही उपलब्ध कराएगा , तीमारदार सीधा सिलेंडर लेने नहीं पहुंचेगा। इसमें अगर जो भी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की ...

Etawah News: माँ सरस्वती निःशुल्क कोचिंग में आयोजित हुआ सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम

ब्यूरो संवाददाता इटावा: मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिये जनपद मे कार्य कर रही संस्था ऑर्गनाइजेशन फ़ॉर कंजर्वेशन ऑफ एनवायरनमेंट एंड नेचर (ओशन) के द्वारा डिजास्टर मेंनेजमेंट के तहत राज्य आपदा विषयक सर्प पहचान,सर्पदंश उपचार व सर्पों का महत्व विषय पर आधारित एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आज माँ सरस्वती निःशुल्क कोचिंग सेंटर पर विभिन्न बच्चों के साथ आयोजित हुआ।  उक्त जागरूकता कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद इटावा के स्वच्छता, पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के ब्रांड एम्बेसडर एवं मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इण्डिया के यूपी कोर्डिनेटर, वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने कई बच्चों व स्कूल स्टाफ को पोस्टर के माध्यम से सर्पो से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ देते हुये बताया कि,भारत मे हर साल सर्पदंश से लगभग 50,000 लोग असमय ही मर जाते है जिनमे से ज्यादातर लोग सही समय से सही इलाज न मिलने से ही मरते है। उन्होंने कहा कि, चूहों को सूंघकर उनके पीछे अक्सर सर्प भी घर मे आ जाते है। अतः हमे अपने अपने घर मे साफ सफाई रखने का पूरा प्रयास करना चाहिये। इस मौसम ...

Etawah News: दो वर्ष पुराने विवाद में हाइकोर्ट के आदेश पर 4 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर: क्षेत्र के चक सलेमपुर गांव में दो  वर्ष पूर्व  मिले इसी गांव की एक लड़की के शव को लेकर जसवंतनगर पुलिस द्वारा  हाइकोर्ट के आदेश पर 4 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उंक्त गांव  निवासी भगवान देवी पत्नी कुँअर सिंह ने उच्च न्यायालय में  याचिका दायर की थी कि 19 सितंबर, 2020  को उनकी पुत्री रीता लापता हो गयी थी। पुलिस  में गुमशुदगी दर्ज की थी। 26 सितंबर,20 को एक खेत मे रीता का कंकाल मिला।  लड़की की शिनाख्त उसकी माँ ने की थी तथा उसने बेटी की हत्या के मामले में नामजद लोगो के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था मगर पुलिस ने जब मामला दर्ज नहीं किया तो उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हाई कोर्ट द्वारा जसवंत नगर थाने को उपरोक्त घटना में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर रामकुमार पुत्र छक्की लाल, मोहित पुत्र राम कुमार ,मिथिलेश पत्नी राम कुमार निवासी गांव नगला चक सलेमपुर तथा सत्येंद्र कुमार पुत्र गोपाल निवासी ज्वालापुर के खिलाफ धारा 302,120वी,506, एससीएसटी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी विवेचना क्षे...