Skip to main content

Posts

Etawah News: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की और भोजन कराया

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : दहेज निवारण एवं समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष बाबा हर नारायण यादव ने मंगलवार को अपने तीनों डाक्टर बच्चों के साथ भरथना स्थित वृद्धाश्रम में जाकर सभी वृद्धजनों को भोजन कराया तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की। भरथना स्थित वृद्धाश्रम में करीब चालीस वृद्ध पुरुष एवं महिलाएं प्रवास कर रहे हैं। समाजसेवी बाबा हरनारायण यादव ने बताया कि उनके पुत्र डा. अभिषेक यादव के जन्मदिन पर उनकी दोनों डाक्टर पुत्रियों डा. शिप्रा यादव एवं डा. नेहा यादव ने वृद्धाश्रम पहुंच कर सभी वृद्ध पुरुषो एवं महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें उनके ब्लड प्रेशर व शुगर आदि की जांच की गई उनके रोगानुसार सभी को दवाइयां व टॉनिक वितरित किए। इस अवसर पर डा. अभिषेक ने सभी बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उन्हें सम्मान भोज कराया और उनका आशीर्वाद लिया। बाबा हरनारायण यादव ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। जिन्हें बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता है, ईश्वर भी उन पर अपनी कृपा करता है।  इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता खादिम अब्बास, सुधीर मिश्र, वृद्धाश्रम के प्रबंधक राजवीर सिंह, सुरेंद्र प्...

Etawah News: बकरियों को नहलाने गया किशोर यमुना में डूबा, 4 घंटे बाद मिला शव

संवाददाता: दिलीप कुमार  इटावा: थाना भरेह क्षेत्र के गढ़ा कास्दा गांव के रहने वाले 13 वर्षीय बालक अंश पुत्र महावीर दिवाकर बकरियों को यमुना नदी में नहलाने के लिए सुबह घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौट सका। बताया जा रहा है कि अंश अपनी बकरियों को नदी में नहलाते समय गहरे पानी में चला गया, जिसके चलते उसकी डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। अंश को डूबता देख ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई, लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक अंश की मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने कड़ी मशक्कत के 4 घंटे में अंश को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।  घटना की सूचना पर सीओ चकरनगर राकेश वशिष्ठ, भरेह थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल और नायब तहसीलदार अभिनव चौधरी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया बालक अपने गांव के साथियों के साथ बकरियों को यमुना नदी में नहला रहा था तभी बकरियों के साथ वह गहरे पानी में चला गया और इस कारण वह नदी में डूब गया। जानकारी पर पुलिस ने पानी में अंश को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया, जिसके 4 घंटे बाद उसको पानी से बाहर निकाला गया। मृत अवस्था में उसको मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्...

Etawah News: लूट मारपीट की छानबीन करने होटल पहुची पुलिस को अवैध रूप से ठहरे मिले 10 प्रेमी जोडे

ब्यूरो संवाददाता इटावा : होटल मालिक के साथ लूट व मारपीट की घटना की जांच पड़ताल करने पहुची पुलिस को जाँच के दौरान होटल के कमरों में युवक-युवतियां बिना आधार आईडी के रुके मिले। पुलिस ने सभी युवक-युवतियों के नाम पता जानकर उनको जाने दिया। वहीं एक युवक युवती ने होटल कमरा अंदर बंद कर लिया। पुलिस के खुलवाने पर भी दोनों बाहर नहीं निकले। होटल के स्टॉक रजिस्टर में जिन लोगों के नाम चढ़े थे उनकी कोई आईडी होटल में जमा नही थी। गौरतलब है कि बीते शनिवार की रात्रि होटल अनुभव के संचालक मनोज कुमार पुत्र श्यामसुंदर निवासी नगला हरजू इटावा कचौरा रोड स्थित रेलवे पुल के पास नामजद हमलावरों के द्वारा उनके साथ लूटपाट करने का आरोप लगाया था। इसकी सूचना पर पुलिस छानबीन करने होटल में गयी हुई थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि लूट मारपीट की घटना की जांच पड़ताल करने के लिए होटल आए हुए थे, लेकिन होटल के स्टॉक रजिस्टर में जिन लोगों के नाम चढ़े थे उनकी कोई आईडी होटल में जमा नही थी। इस लापरवाही पर कल तक आईडी दिखाने के लिए कहा गया है। अगर नही दिखाई तो नियमों का उल्लघंन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

Etawah News: एसडीएम की निगरानी में स्वास्थ विभाग चलेगा पल्स पोलियों अभियान

संवाददाता: मनोज कुमार   इटावा/जसवंतनगर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 मई से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाने वाला है। इसके अंतर्गत 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दवा की बूंदें पिलाईं जाएंगी। इस संबंधी तैयारियों के लिए मॉडल तहसील कार्यालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता एसडीएम ने करते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ सभी सहयोगी विभागों को भी इस मुहिम में सहयोग करने के लिए हिदायत की। उन्होंने सहयोगियों से कहा की गांव व अनभिज्ञ लोगों को जागरूक कर अपने बच्चों को यह वैक्सीन पिलाने के लिए प्रेरित किया गया।   उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी अलकेश कुमार सकलेचा को निर्देश दिया कि अभियान वाले दिन सम्बंधित विद्यालय खोले रखे ताकि स्थापित केंद्र पर कर्मियों को कोई परेशानी नहीं हो सके। इस अभियान दौरान स्वास्थ्य विभाग का सहयोग किया जाए। पंचायत विभाग को हिदायत की कि पंचायतों को इस अभियान में सहयोग करने के लिए कहा जाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से मौजूद सीएचसी अधीक्षक डॉ सुशील कुमार ने बताया की 28 मई  रविवार को बूथों पर दवा पिलाई जाएगी जबकि 29 मई से टीमें घर घर जाकर रह गए...

Etawah News: स्वस्थ इकोसिस्टम के लिए जैवविविधता संरक्षण बेहद ही आवश्यक : डॉ आशीष त्रिपाठी

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : विश्व भर में आज अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जा रहा है। चूंकि भारत विश्व के 17 मेगा बायो  डाईवर्सिटी देशों में शामिल है अतः इस दिवस का महत्व भारत में अधिक बढ़ जाता है । आंकड़ों के अनुसार भारत में विश्व का कुल भूभाग लगभग 2.4 प्रतिशत है जिसमे विश्व की लगभग 7 से 8 प्रतिशत जैव विविधता पाई जाती है। अब इस जैवविविधता का संरक्षण करना भी हम सभी का ही दायित्व है। क्यों की भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जिसमे विविधता के कारण ही सबसे अधिक प्रकार के पारिस्थितिकी तंत्र भी पाए जाते है। जिन्हें प्रकृति में यथावत बनाए रखने के लिए जैव विविधता का संरक्षण लगातार करते रहना होगा।  उक्त विचार अंतराष्ट्रीय जैवविविधता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद इटावा के पर्यावरण एवम वन्यजीव संरक्षण के ब्रान्ड एम्बेसडर वन्यजीव विशेषज्ञ महासचिव ओशन सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उक्त जागरूकता कार्यक्रम संस्था ओशन के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवम जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम...

Etawah News: जी स्कूल में समय प्रबन्धन पर छात्रों की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : माउण्ट लिट्रा जी स्कूल इटावा में समय प्रबन्धन पर छात्रों की एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उददेश्य समय प्रबन्धन के महत्व का एहसास कराना और इसके द्वारा जीवन में सफलता की तरफ बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के बारे में चर्चा करना था।  इस कार्यशाला के विषय विशेषज्ञ श्री सपन साहिबी थे जो कि करियर काउन्सलिंग विशेषज्ञ और स्कूल कॉलेज ट्रेनिंग विशेषज्ञ है। सपन साहिबी ने बच्चों को समय प्रबन्धन के विभिन्न तरीके बताये। इस कार्यशाला से बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समय प्रबन्धन के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों की प्रतिभागिता इसमें सराहनीय रही। बच्चों ने समय प्रबन्धन से सम्बंधित कई प्रश्न पूछे और उन पर अपने विचार भी साझा किए।  विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कार्यशाला के समापन पर कहा कि समय प्रबन्धन प्रत्येक क्षेत्र में अनिवार्य है और इसी से हम हर कार्य में अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं।

Etawah News: पंचनद धाम पर लाल सेना महानायक का स्मरण

संवाददाता दिलीप कुमार  चकरनगर : चंबल विद्यापीठ परिवार द्वारा पांच नदियों के महासंगम पर लाल सेना के कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। चंबल संग्रहालय के संस्थापक व दस्तावेजी लेखक डॉ. शाह आलम राना ने देश को आजादी दिलाने वाले जननायक को क्रांतिकारी सलाम पेश करते हुए कहा कि कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया ने बेमिशाल शौर्य और अविस्मरणीय कुर्बानी से चंबल अंचल में आजादी के लिए मचल रहे जोशीले युवाओं के लड़ाका दस्ते की अगुवाई की थी जिसकी प्रतिक्रिया में फिरंगी सरकार की अदालत ने कमांडर को 44 साल की सजा दी।  आजाद भारत में वे 1957, 1967 और 1977  में तीन बार इटावा के सांसद के रूप में चुने गए और सदन में जनता के हित से जुड़े मुद्दों और सवालों को निरंतर उठाते रहे। वे महात्मा गांधी, आचार्य नरेंद्र देव, डॉक्टर राममनोहर लोहिया, लोकनायक जय प्रकाश नारायण सरीखे महा विभूतियों के परम विश्वस्त सहयोगी के रूप में आंदोलनरत रहे और गरीब व हाशिये के लोगों की बेहतरी के लिए छियानवे वर्ष की उम्र तक में आखिरी सांस तक संघर्षरत रहे। कमांडर अर्जुन सिंह अपने जीवन में 52 बार ...